PMEGP योजना: सरकार दे रही बिजनेस शुरू करने के लिए सब्सिडी, लाखों युवाओं को मिला रोजगार

PMEGP योजना: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के युवाओं और उद्यमियों के लिए एक बड़ी अवसर योजना है। इसके तहत सरकार नए बिजनेस शुरू करने के लिए लोन पर सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड9 Apr 2026, 04:00 PM IST
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) में युवाओं के लिए बड़ा मौका है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) में युवाओं के लिए बड़ा मौका है।

PMEGP: अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और पैसों की कमी आपको रोक रही है, तो प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत सरकार बैंक के जरिए लोन मुहैया कराती है और उस पर सब्सिडी भी देती है। इससे बिजनेस करने वालों का वित्तीय बोझ कम हो जाता है।

क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम?

PMEGP (Prime Minister’s Employment Generation Programme) एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना के जरिए नए माइक्रो एंटरप्राइज स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। यह योजना खास तौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें।

कितनी मिलती है सब्सिडी?

PMEGP के तहत मिलने वाली सब्सिडी आवेदक की श्रेणी और क्षेत्र पर निर्भर करती है:

सामान्य वर्ग (Urban): 15% सब्सिडी

सामान्य वर्ग (Rural): 25% सब्सिडी

विशेष श्रेणी (SC/ST/Women/Minority):

शहरी : 25%

ग्रामीण: 35%

यह भी पढ़ें | 10 अप्रैल से खुल रहा Axis Mutual Fund का नया फंड ऑफर, ₹100 से कर सकेंगे निवेश

इस योजना के तहत अधिकतम प्रोजेक्ट लागत:

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: 25 लाख तक

सर्विस सेक्टर: 10 लाख तक

कौन कर सकते हैं अप्लाई

1. आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष हो।

2. कम से कम 8वीं पास होना ( 10 लाख से ऊपर प्रोजेक्ट के लिए)।

3. नया बिजनेस होना चाहिए (पुराना बिजनेस शामिल नहीं)।

4. व्यक्ति, स्वयं सहायता समूह (SHG), ट्रस्ट आदि आवेदन कर सकते हैं।

किन क्षेत्रों में शुरू कर सकते हैं बिजनेस?

इस योजना के तहत कई तरह के बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं:

  • मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (जैसे फर्नीचर, मशीन पार्ट्स)
  • फूड प्रोसेसिंग
  • हैंडीक्राफ्ट और कुटीर उद्योग
  • सर्विस सेक्टर (जैसे सैलून, रिपेयरिंग, दुकान)

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम, ब्याज से ही बन जाएगा 4 लाख का फंड

कैसे करें अप्लाई ?

PMEGP के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट अपलोड करें।
  • दस्तावेज जमा करें।
  • इंटरव्यू/स्क्रीनिंग के बाद बैंक लोन अप्रूव करता है।
  • लोन मिलने के बाद सब्सिडी सीधे बैंक के माध्यम से एडजस्ट की जाती है।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

यह भी पढ़ें | EPFO में यह काम जरूर करें, वरना डूब सकता है पेंशन और ब्याज का पैसा!

रोजगार सृजन में बड़ी भूमिका

बता दें कि PMEGP योजना ने देश में रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के जरिए लाखों लोगों ने अपना व्यवसाय शुरू किया है और दूसरों को भी रोजगार दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का प्रभाव विशेष रूप से देखा गया है, जहां लोग छोटे उद्योग शुरू करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPMEGP योजना: सरकार दे रही बिजनेस शुरू करने के लिए सब्सिडी, लाखों युवाओं को मिला रोजगार
More