Best Dividend Stocks: FD से ज्यादा कमाई करा रहे ये सरकारी शेयर, 2025 में निवेशकों की चांदी! Cola India सबसे आगे

Best PSU Dividend Stocks: आज के दौर में कई सरकारी कंपनियों ने डिविडेंड के मामले में भी बड़े-बड़े बैंकों के फिक्स डिपॉजिट (FD) को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए देखते हैं किसने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया। 

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Dec 2025, 04:25 PM IST
Best PSU Dividend Stocks
Best PSU Dividend Stocks

TOP PSU Dividend Yield Stocks 2025: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस उतार-चढ़ाव की चपेट में सुस्त हाथी कहे जाने वाले शेयर भी आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं सरकारी कंपनियों के शेयरों की। आज के दौर में ये कंपनियां न केवल अपने निवेशकों को मोटा मुनाफा दे रही हैं, बल्कि डिविडेंड के मामले में भी बड़े-बड़े बैंकों के फिक्स डिपॉजिट (FD) को भी पीछे छोड़ दिया है। ये सरकारी कंपनियां अपने निवेशकों को नियमित रिटर्न दे रही हैं।

बैंक FD को सरकारी कंपनियों ने छोड़ा पीछे

आम भारतीय निवेशक के लिए बैंक की FD हमेशा से भरोसेमंद निवेश विकल्प रहा है। लेकिन देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अगर आप एक साल के लिए पैसा जमा करते हैं, तो आपको लगभग 5.9% से 6.25% तक का ब्याज मिलता है। इसके उलट, सरकारी कंपनियों ने डिविडेंड के मामले में इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। एक्सिस डायरेक्ट की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में कई पीएसयू शेयरों (PSU Stocks) ने 7% तक का डिविडेंड यील्ड दिया है। इसका सीधा मतलब है कि सिर्फ शेयर अपने पास रखने के बदले कंपनी ने निवेशकों को बैंक ब्याज से ज्यादा मुनाफा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें | 10 हजार रुपए में जयपुर को कैसे करें एक्स्प्लोर, ऐसे प्लान करें ट्रिप

ये हैं टॉप 5 PSU डिविडेंड स्टॉक

डिविडेंड के मामले में सबसे आगे कोल इंडिया (Coal India) सबसे आगे खड़ी है। इस कंपनी ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को प्रति 26.5 रुपये का डिविडेंड दिया है, जो 7 प्रतिशत का शानदार डिविडेंड यील्ड है। इसके बाद REC लिमिटेड का नाम आता है। इसने 19.7 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया है, जो 6 प्रतिशत डिविडेंड यील्ड के बराबर है। वहीं, ONGC, BPCL और PFC ने 5 प्रतिशत डिविडेंड यील्ड से निवेशकों की जेब भरी है।

यह भी पढ़ें | Hurun List 2025: टॉप 10 इंटरप्रेन्योर में इंडिगो के प्रमोटर शामिल

इन कंपनियों ने भी भरी निवेशकों की जेब

इसके बाद गेल इंडिया (GAIL), शिपिंग कॉर्पोरेशन, एनएमडीसी (NMDC) और नाल्को (NALCO) जैसी कंपनियों ने 4% का डिविडेंड यील्ड दिया है। इसके अलावा, राइट्स (RITES), पावर ग्रिड, एचपीसीएल (HPCL), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और ऑयल इंडिया ने भी 3% के रेट से लाभांश बांटकर निवेशकों को मोटी कमाई कराई है। इन कंपनियों तरफ से दिया गया लाभांश 4.8 रुपये से लेकर 12 रुपये प्रति शेयर के बीच रहा है।

कंपनी का नामउद्योग पिछले 12 महीनों में लाभांश (रु)डिविडेंड यील्ड (पिछले 12 महीने)
कोल इंडिया लिमिटेडमेटल्स और माइनिंग26.57%
आरईसी लिमिटेड (REC)फाइनेंशियल19.76%
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)ऑयल और गैस12.35%
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC)फाइनेंशियल16.45%
भारत पेट्रोलियम (BPCL)ऑयल और गैस17.55%
बामर लॉरी एंड कंपनीअन्य8.55%
गेल (इंडिया) लिमिटेडऑयल और गैस7.54%
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडियाट्रांसपोर्ट9.64%
एनएमडीसी (NMDC)मेटल्स और माइनिंग3.34%
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO)मेटल्स और माइनिंग10.54%
राइट्स लिमिटेड (RITES)इंडस्ट्रियल7.93%
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशनयूटिलिटीज93%
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)ऑयल और गैस15.53%
यूनियन बैंक ऑफ इंडियाफाइनेंशियल4.83%
ऑयल इंडिया लिमिटेडऑयल और गैस123%
सोर्स: एक्सिस डायरेक्ट

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBest Dividend Stocks: FD से ज्यादा कमाई करा रहे ये सरकारी शेयर, 2025 में निवेशकों की चांदी! Cola India सबसे आगे
More
बिजनेस न्यूज़मनीBest Dividend Stocks: FD से ज्यादा कमाई करा रहे ये सरकारी शेयर, 2025 में निवेशकों की चांदी! Cola India सबसे आगे