PUC Certificate Renewal: क्या पार्किंग में खड़ी गाड़ी का PUC खत्म होने पर कट जाएगा 10 हजार का चालान? जानिए सच्चाई

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली में ग्रैप 4 लागू है और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर चालान काटे जा रहे हैं। पीयूसी सर्टिफिकेट खत्म होने पर 10 हजार का चालान कट सकता है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Dec 2025, 05:13 PM IST
पीयूसी नहीं होने पर कटेगा 10 हजार का चालान
पीयूसी नहीं होने पर कटेगा 10 हजार का चालान

PUC Certificate: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी के कई शहर इस वक्त प्रदूषण की चपेट में हैं। दोनों ही राज्य इस प्रदूषण को कम करने के लिए तरह तरह के कदम उठा रहे हैं। खासकर दिल्ली में तो ग्रैप 4 लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ गाड़ियों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। दिल्ली में प्रदूषण फैला रही गाड़ियों के चालान काटे जा रहे हैं।

अगर किसी गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट खत्म हो गया है, तो उसको 10 हजार का चालान काटा जा रहा है। पीयूसी सर्टिफिकेट को लेकर दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस अलर्ट हो गई है। ऐसे में एक दावा वायरल हो रहा है कि पीयूसी खत्म होते ही आपका 10 हजार का रुपये का चालान कट जाएगा। आइए जानते हैं क्या है इस दावे की सच्चाई

क्या PUC खत्म होते ही कट जाएगा चालान?

पीयूसी खत्म होने पर 10,000 का चालान कटने का दावा सच है, लेकिन इसको लेकर हर शहर के अलग नियम है। अगर आप दिल्ली में गाड़ी चाल रहे हैं और आपकी गाड़ी का PUC खत्म हो गया है, तो सड़क पर लगे ट्रैफिक कैमरे आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन करके आपका चालान काट सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास आपकी गाड़ी की हर डिटेल है। अगर आपकी प्रदूषण सर्टिफिकेट खत्म हो गया है, तो वो उनके डेटा में अपडेट हो गया होगा। ऐसे में अगर सड़क पर किसी भी ट्रैफिक कैमरे में आपकी गाड़ी कैद होती है, तो आपका 10,000 रुपये का चालान कट जाएगा।

यह भी पढ़ें | चांदी की कीमतों में विस्फोटक तेजी! 2 लाख 5 हजार के पार

मैनुअल चेकिंग भी है जारी

इसके अलावा अगर दिल्ली में जगह और अन्य शहरों में जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस भी गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। अगर इस दौरान भी आपका PUC खत्म मिलता है, तो तुरंत आपका चालान काट दिया जाएगा। अगर आप 10 हजार के चालान से बचना चाहते हैं, तो पीयूसी के खत्म होने से पहले उसे रिन्यू कर लें।आप Parivahan की वेबसाइट पर जाकर अपने गाड़ी का नंबर डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी का PUC कब खत्म हो रहा है।

इसके अलावा कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी आ रहा है कि गाड़ी अगर पार्किंग में खड़ी है और उसकी PUC खत्म हो गई है, तब भी क्या कट जाएगा 10000 रुपये का चालान? तो इसका जवाब है नहीं। जब तक आप अपनी गाड़ी को लेकर सड़क पर नहीं आते हैं, तब तक ऐसा नहीं होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPUC Certificate Renewal: क्या पार्किंग में खड़ी गाड़ी का PUC खत्म होने पर कट जाएगा 10 हजार का चालान? जानिए सच्चाई
More
बिजनेस न्यूज़मनीPUC Certificate Renewal: क्या पार्किंग में खड़ी गाड़ी का PUC खत्म होने पर कट जाएगा 10 हजार का चालान? जानिए सच्चाई
OPEN IN APP