RAC Ticket Confirmation Rules: क्या RAC का टिकट बीच सफर में कंफर्म हो सकता है? जानिए रेलवे का नियम

यात्रा के दौरान यदि कन्फर्म पैसेंजर्स टिकट कैंसिल करते हैं या ट्रेन नहीं पकड़ते हैं, तो RAC नंबर वाले यात्रियों को फुल बर्थ दी जा सकती है। इसका मतलब है कि RAC कम होने पर बीच सफर में कन्फर्म बर्थ मिलने के अधिक मौके होते हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Dec 2025, 03:21 PM IST
क्या RAC का टिकट कन्फर्म हो सकता है
क्या RAC का टिकट कन्फर्म हो सकता है

RAC Confirmation Rules: भारतीय रेलवे से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। उनमें से कुछ लाखों लोगों को RAC सीट मिलती है। RAC एक तरह की वो सीट होती है, जिसमें एक ही नंबर पर दो लोगों की सीट मिलती है। आसान शब्दों में कहें, तो एक सीट पर दो लोग सफर करते हैं। इस सीट को लेकर आज भी कई लोगों में कन्फ्यूजन है कि क्या RAC की सीट बीच सफर में कन्फर्म होती है या नहीं?

क्या RAC की सीट हो सकती है कन्फर्म?

अगर आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या RAC की सीट बीच सफर में कन्फर्म होती है या फिर पूरे सफर आपको किसी और के साथ एक ही सीट पर सफर करना होगा।भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार अगर किसी यात्री को RAC की सीट मिली है, तो वो सफर के दौरान फुल बर्थ में भी बदल सकती है।

यह भी पढ़ें | स्मृति ईरानी की तरह बनना है फिट तो ट्रांसफॉर्मेशन के लिए फॉलो करें ये टिप्स

RAC में नहीं मिलती है पूरी बर्थ

रेलवे के नियम के मुताबिक RAC यानी Reservation Against Cancellation एक ऐसा स्टेटस है जिसमें यात्री को ट्रेन में चढ़ने का अधिकार मिल जाता है, लेकिन उसे पूरी बर्थ नहीं मिलती है, लेकिन अगर उसकी RAC कम है, तो उसकी सीट बीच सफर में भी कन्फर्म हो सकती है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं।

यह भी पढ़ें | देश में 15000 से ज्यादा जनधन अकाउंट निष्क्रिय, सरकार ने संसद में दी जानकारी

मान लीजिए आपको दिल्ली से गोरखपुर सफर कर रहे हैं, आपने जब रिजर्वेशन करवाया, तो आपको 20 RAC मिली थी, लेकिन जब चार्ट बना तो आपकी RAC 2 रह गई। अब आप इस RAC के साथ ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इसके अलावा अगर ट्रेन चलने के बाद अगर दो लोगों ने टिकट कैंसिल करवा दी या फिर ट्रेन नहीं पकड़ पाए, जिनकी सीट कन्फर्म है। अगर ऐसा हुआ, तो आपकी RAC कन्फर्म टिकट में बदल सकती है। ऐसा होने से आपको किसी के साथ आधी सीट शेयर करके सफर नहीं करना पडे़गा।

यह भी पढ़ें | Meesho और Aequs में किस IPO में है ज्यादा लिस्टिंग पोटेंशियल

यात्रा के दौरान टीटी सबसे पहले यह देखता है कि किन कन्फर्म पैसेंजर्स ने ट्रेन बोर्ड नहीं की या बीच सफर में उतर गए हैं। इन बर्थ्स को vacant मानकर, रेलवे नियमों के हिसाब से पहले RAC नंबर वाले यात्रियों को फुल बर्थ दी जाती है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपका RAC नंबर छोटा है और रूट पर कैंसिलेशन या नो‑शो ज़्यादा होते हैं, तो आपके लिए बीच सफर में ही कन्फर्म बर्थ मिलने के बेहतर मौके बने रहते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीRAC Ticket Confirmation Rules: क्या RAC का टिकट बीच सफर में कंफर्म हो सकता है? जानिए रेलवे का नियम
More
बिजनेस न्यूज़मनीRAC Ticket Confirmation Rules: क्या RAC का टिकट बीच सफर में कंफर्म हो सकता है? जानिए रेलवे का नियम
OPEN IN APP