Ration Card: इस सरकारी ऐप से बनाएं राशन कार्ड, सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने का झंझट खत्म

Ration Card: राशन कार्ड बनवाने के लिए अब आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से ही घर बैठे उमंग ऐप के जरिए प्लाई कर सकते हैं। इसमें कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा।

Jitendra Singh
अपडेटेड11 Nov 2025, 10:13 AM IST
Ration Card: राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।
Ration Card: राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।

Ration Card: देश के हर नागरिक को बेहतर खाद्य सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए राशन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है। ऐसे में अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे ही राशन कार्ड के लि उमंग ऐप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। पहले लोग राशन कार्ड बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों में घंटों लाइन लगाते थे और लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है।

बता दें कि राशन कार्ड में आपकी पर्सनल डिटेल जैसे नाम, पता के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्यों की डिटेल भी होती है। राशन कार्ड के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि आपके परिवार में कितने सदस्य हैं। राशन कार्ड से ही आप सरकार की कई स्कीम का लाभ भी उठा सकते हैं। राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता।

उमंग ऐप से ऐसे बनेगा राशन कार्ड

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें।

2. इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

3. फिर होम पेज खुल जाएगा। यहां Services सेक्शन में जाएं।

4. इसके बाद Utility Services में राशन कार्ड संबंधित ऑप्शन खोजें।

5. Apply Ration Card पर क्लिक करें।

6. अपना राज्य चुनें और मांगी गई जानकारी भरें।

7. पर्सनल डिटेल जैसे नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि डालें।

8. पता और अन्य जरूरी जानकारी भरें।

9. अंत में दस्तावेज अपलोड करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें | राशन कार्ड हो सकता है कैंसिल, फटाफट करें ये काम

इन बातों का रखें ध्यान

अभी UMANG ऐप के जरिए कुछ ही राज्य के लोग राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें चंडीगढ़, लद्दाख, दादरा और नागर हवेली शामिल है। यहां के लोग ही राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आगे आने वाले समय में और भी राज्यों के लिए सर्विस चालू कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें | GPF vs EPF: रिटायरमेंट सेविंग्स के लिए दोनों में से क्या है बेस्ट ऑप्शन? जानिए

जानिए राशन कार्ड क्यों जरूरी है

राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी होती है। इसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि परिवार में कितने सदस्य हैं और कौन-सी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीRation Card: इस सरकारी ऐप से बनाएं राशन कार्ड, सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने का झंझट खत्म
More
बिजनेस न्यूज़मनीRation Card: इस सरकारी ऐप से बनाएं राशन कार्ड, सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने का झंझट खत्म