Ravichandran Ashwin Net Worth 2025: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रविचंद्रन अश्विन? जानिए उनकी नेटवर्थ और कारों का कलेक्शन

Ravichandran Ashwin Net Worth: भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने आज IPL से संन्यास ले लिया है। उनके इस ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी नेटवर्थ काफी सर्च की जा ही है। आइए जानते हैं रविचंद्रन अश्विन कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड27 Aug 2025, 12:33 PM IST
रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ कितनी है?
रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ कितनी है?

Ravichandran Ashwin Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। IPL में मेरा सफर आज समाप्त हो रहा है, लेकिन अब मैं खेल को नई जगहों पर खोजने के सफर पर निकल रहा हूं। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच उनकी नेटवर्थ और कमाई को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्विन की कुल संपत्ति लगभग 117 करोड़ रुपये है। उन्होंने चेन्नई में करीब 9 करोड़ रुपये का घर खरीदा है और उनके पास Audi Q7 जैसी लग्ज़री कारें भी हैं। इसके अलावा, वे भारत और विदेशों में रीयल एस्टेट निवेश भी करते हैं। अश्विन ने BCCI और IPL से तीन सालों में लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी रकम लेते हैं, जिसमें Care Balls नाम की एक मीडिया कंपनी का प्रचार भी शामिल है। IPL से संन्यास के बाद अश्विन अब अन्य लीगों में खेलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे खेल के नए आयामों को तलाशना चाहते हैं और यह उनके लिए एक नई शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें | कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं प्रेमानंद महाराज? जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ

रविचंद्रन अश्विन के पास कौन-कौन सी गाड़ी हैं?

रविचंद्रन अश्विन के पास कुछ बेहद शानदार लग्ज़री गाड़ियाx हैं, जिनमें प्रमुख रूप से Audi Q7, Rolls-Royce, और Volvo शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Audi Q7 की कीमत भारत में करीब 93 लाख से 98 लाख के बीच है, जबकि Rolls-Royce की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।हालांकि मॉडल स्पष्ट नहीं है, माना जाता है कि ये Rolls-Royce Cullinan हो सकता है।

यह भी पढ़ें | अब नए सफर की शुरुआत... 16 साल बाद रविचंद्रन अश्विन ने IPL से लिया रिटायरमेंट

रविचंद्रन अश्विन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घरेलू क्रिकेट से की, जहां उन्होंने तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत में वे एक मध्यम गति के गेंदबाज थे, लेकिन चोट के बाद उन्होंने ऑफ स्पिन को अपनाया, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL डेब्यू किया और जल्द ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भरोसेमंद गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने CSK को 2010 और 2011 में IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रणनीतिक सोच और कैरम बॉल जैसी विविधताओं ने उन्हें एक टैक्टिकल स्पिनर के रूप में पहचान दिलाई, जिससे वे भारतीय टीम में भी जगह बनाने में सफल रहे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीRavichandran Ashwin Net Worth 2025: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रविचंद्रन अश्विन? जानिए उनकी नेटवर्थ और कारों का कलेक्शन
More
बिजनेस न्यूज़मनीRavichandran Ashwin Net Worth 2025: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रविचंद्रन अश्विन? जानिए उनकी नेटवर्थ और कारों का कलेक्शन