Bank Merger: इन 4 बैंकों का हुआ विलय, क्या जमा पैसों पर पड़ेगा कोई असर? RBI ने किया साफ

Bank Merge News: भारतीय रिजर्व बैंक ने गुजरात के चार को-ऑपरेटिव बैंकों के मर्जर को अंतिम मंजूरी दे दी है। यह विलय आज से ही लागू हो चुका है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड15 Dec 2025, 06:34 PM IST
Bank Merger
Bank Merger

Bank Merger News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 सहकारी बैंकों पर कैंची चला दी है। आरबीआई ने गुजरात के चार प्रमुख सहकारी बैंकों के मर्जर के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है। यह मर्जर आज, 15 दिसंबर 2025 से लागू हो चुका है। RBI के इस फैसले के बाद अब चार बैंक मिलकर सिर्फ दो मजबूत बैंकों के रूप में काम करेंगे। यह विलय बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत किया गया है। और इसका मकसद गुजरात के सहकारी बैंकिंग सेक्टर को नई दिशा और मजबूती देना है। भारतीय रिजर्व बैंक के ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, यह मर्जर संबंधित बैंकों की आपसी सहमति यानी स्वैच्छिक आधार पर किया गया है।

दो योजनाओं के तहत हुआ विलय

पहली महत्वपूर्ण विलय योजना के तहत अहमदाबाद स्थित द भुज मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक में द अमोद नागरिक कोऑपरेटिव बैंक का विलय हो गया है। यह आज से प्रभावी हो चुका है। आज से द अमोद नागरिक कोऑपरेटिव बैंक की सभी मौजूदा शाखाएं अब द भुज मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक की शाखाओं के रूप में काम करेंगी। यह विलय बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट की धारा 44A के अंतर्गत किया गया है, जो दो बैंकों के स्वैच्छिक विलय की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

दूसरी बड़ी विलय योजना में अमरनाथ कोऑपरेटिव बैंक का विलय कलुपुर कमर्शियल कोऑपरेटिव बैंक के साथ हो गया है। इस विलय के लागू होने के बाद अमरनाथ कोऑपरेटिव बैंक की सभी शाखाएं भी अब कलुपुर कमर्शियल कोऑपरेटिव बैंक की शाखाओं के रूप में अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगी।

यह भी पढ़ें | Year Ender 2025: अस्थिरता के बीच सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें | NCDEX जल्द लॉन्च करेगा म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म, SEBI से मिली मंजूरी

ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से मर्जर की मंजूरी के बाद ग्राहकों के मन में सबसे पहला सवाल यह है कि उनका जमा पैसा सुरक्षित है या नहीं? इस संबंध में RBI ने ग्राहकों को सबसे बड़ी राहत दी है। RBI ने साफ किया है कि इस मर्जर का बैंकों के मौजूदा ग्राहकों पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। उनके लिए बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह ही सुचारू रूप से जारी रहेंगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Merger: इन 4 बैंकों का हुआ विलय, क्या जमा पैसों पर पड़ेगा कोई असर? RBI ने किया साफ
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Merger: इन 4 बैंकों का हुआ विलय, क्या जमा पैसों पर पड़ेगा कोई असर? RBI ने किया साफ
OPEN IN APP