
RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक का रेपो रेट को लेकर फैसला चुका है। इस बार मौद्रिक समिति (MPC) की बैठक में इसे 5.5 फीसदी पर स्थर रखने का फैसला लिया गया है। इससे पहले जून में हुई MPC की बैठक में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी। रिजर्व बैंक की तरफ से इस साल रेपो रेट में तीन बार कटौती की जा चुकी है। पहले फरवरी में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई। इसके बाद अप्रैल में भी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई। फिर जून में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई। कहने का मतलब ये हुआ कि साल 2025 में रेपो रेट में अब तक 100 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की जा चुकी है। इसबीच RBI ने नॉन-नीतिगत घोषणाएं (Non-policy announcements) की हैं, जो सीधे आम जनता और निवेशकों से जुड़ी हुई हैं।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद कहा कि इन पहलों का मकसद सुविधा और वित्तीय समावेशन में सुधार लाना है। उन्होंने जनधन अकाउंट्स का Re-KYC और बैंक लॉकर का क्लेम सेटलमेंट आसान कर दिया गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (Jan Dhan scheme) शुरू किए हुए 10 साल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में अकाउंट्स का दोबारा केवाईसी (re-KYC) की जरूरत पड़ गई है। लिहाजा बैंक दोबारा केवाईसी के लिए पंचायत स्तर शिविर लगाएंगे। इसके लिए 1 जुलाई से शिविर आयोजित करने काम शुरू हो चुका है। 30 सितंबर 2025 तक शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में नए बैंक खाते खोलने और दोबारा केवाईसी (री-केवाईसी) जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा फाइनेंशियल इन्क्लूजन और ग्राहक शिकायत निवारण के लिए माइक्रो इंश्योरेंस (Insurance) और पेंशन योजनाओं (Pension Scheme) से जुड़ी जानकारी और सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे वित्तीय सेवाएं लोगों के घर के और करीब पहुंचेंगी।
बता दें कि बैंकों की ओर से लगाए जा रहे इन शिविरों में न सिर्फ KYC अपडेट होगा, बल्कि लोन, अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी दी जाएंगी। अगर आपका जनधन खाता (Jan Dhan Account) है, तो बैंक से संपर्क करें और Re-KYC पूरा कराएं वरना खाता बंद या फ्रीज हो सकता है। गरीब तबके के लोगों को भी बैंकिंग सेक्टर से जोड़ने के मकसद से केंद्र सरकार ने साल 2014 में जनधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने पर खाता धारकों को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इस योजना के तहत अब तक करोड़ों लोगों के खाते खोले जा चुके हैं। योजना में ना सिर्फ ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों के लोग भी फायदा उठा रहे हैं।
जनधन अकाउंट खुलवाने के बाद हर व्यक्ति का RuPay Debit Card बनाया जाता है। इस कार्ड के जरिए हर लाभार्थी को 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर मिलता है। मतलब साफ है कि अगर किसी व्यक्ति का दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो वे 2 लाख रुपये तक क्लेम कर सकते हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इसके अलावा जनधन अकाउंट होल्डर को 30,000 रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है। यह उनके भविष्य के लिए एक सुरक्षा कवच जैसा काम करता है।
इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। यानी अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, तब भी आप बैंक से 10,000 रुपये तक उधार ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, यह सुविधा तभी मिलती है जब आपका जनधन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना हो और उसमें लेन-देन ठीक तरीके से हो रहा हो।
अगर आपके जनधन अकाउंट में पैसे हैं तो जमा पैसों पर 4 फीसदी सालाना ब्याज का फायदा भी उठा सकते हैं।
इस अकाउंट खुलवाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 10 साल होनी चाहिए। जनधन अकाउंट खुलवाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी दे सकते हैं। कोई भी व्यक्ति ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाने के लिए पैसे नहीं लगते हैं।
जनधन अकाउंट खोलना बेहद आसान है. इसके लिए आप अपने नजदीकी किसी भी सरकारी या निजी बैंक की ब्रांच में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कुछ बैंक तो अब ऑनलाइन भी यह सुविधा देने लगे हैं, जिससे बिना लाइन में लगे आप घर बैठे अकाउंट खुलवा सकते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.