RBI MPC Meeting: रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं? जानिए कब, कहां देख सकते हैं RBI मीटिंग का लाइव अपडेट

RBI MPC Result: आज RBI अपनी मौद्रिक नीति बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करेगा। महंगाई में कमी, ऊंची GDP और रुपये की कमजोरी जैसी स्थितियों के बीच बाजार इस पॉलिसी पर नजर रखे हुए है। एक्सपर्ट मानते हैं कि रेट में बदलाव की संभावना कम है, पर RBI आने वाले महीनों की दिशा साफ कर सकता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Dec 2025, 08:38 AM IST
RBI MPC Meeting: रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं? आज होगा ऐलान
RBI MPC Meeting: रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं? आज होगा ऐलान

RBI Meeting Outcome: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक हमेशा लोगों की नजर में रहती है, क्योंकि इसका सीधा असर हमारी EMI, लोन की ब्याज दरों और बाजार की चाल पर पड़ता है। इसी वजह से आज होने वाली MPC मीटिंग का नतीजा भी काफी चर्चा में है, और सभी इंतजार कर रहे हैं कि RBI क्या फैसला सुनाने वाला है।

कब और कहां देख सकते हैं RBI का फैसला?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति का नतीजा सामने रखेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे प्रेस ब्रीफिंग भी होगी, जिसमें वे पॉलिसी से जुड़ी जरूरी बातें विस्तार से बताएंगे। यह पूरा कार्यक्रम RBI के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम होगा। साथ ही RBI की ऑफिशियल वेबसाइट और उनके X अकाउंट पर भी रियल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे।

इस बार की मीटिंग क्यों है खास?

अक्टूबर की मीटिंग में MPC ने लगातार चौथी बार रेपो रेट को 5.5% पर ही रखा था। RBI के मुताबिक, महंगाई में काफी कमी देखी गई है, इसलिए मौजूदा रेट को बदलने की कोई जल्दबाजी नहीं थी। इस साल की शुरुआत से अब तक RBI कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती कर चुका है, 6.5% से घटाकर 5.5% और अगस्त के बाद से पॉलिसी को 'पॉज' पर रखा हुआ है।

इस बार का माहौल भी काफी दिलचस्प है, महंगाई धीरे-धीरे कंट्रोल में आ रही है, GDP ग्रोथ तेज है, पर दूसरी तरफ रुपया 90 प्रति डॉलर के पार निकल गया है और दुनिया भर की भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं अभी भी बनी हुई हैं।

आज के फैसले से मार्केट क्या उम्मीद लगा रहा है?

ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI इस बार भी कोई रेट कट नहीं करेगा और अपनी मौजूदा पॉलिसी बनाए रखेगा। YES Bank Ecologue की रिपोर्ट के अनुसार, “दिसंबर में RBI के रेट और स्टांस बदलने की संभावना बहुत कम है। आगे रेट कट की गुंजाइश सीमित है।”

SMC Global Securities के CEO अजय गर्ग का कहना है कि GST कटौती, खाने-पीने की चीजों की गिरती कीमतें और कोर इन्फ्लेशन में लगातार सुधार ने 2026 की शुरुआत में किसी बड़े रेट कट की उम्मीद जगा दी है, भले ही अभी रेट 5.5% पर ही रखा जाए।

क्या हो सकती है RBI की आगे की रणनीति?

विशेषज्ञों की मानें तो RBI इस बार लिक्विडिटी में सुधार, महंगाई कंट्रोल और ग्रोथ को बनाए रखने के बीच बैलेंस बनाने पर ज्यादा ध्यान दे सकता है। धीरे-धीरे पॉलिसी को थोड़ा ज्यादा सपोर्टिव बनाने की दिशा में भी संकेत मिल सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीRBI MPC Meeting: रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं? जानिए कब, कहां देख सकते हैं RBI मीटिंग का लाइव अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीRBI MPC Meeting: रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं? जानिए कब, कहां देख सकते हैं RBI मीटिंग का लाइव अपडेट