RBI MPC Meeting 2025 LIVE updates: RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स कटौती का किया ऐलान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज, 9 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली बाई-मंथली मोनेटरी पॉलिसी मीटिंग में 25 बेसिस पॉइंट्स कटौती का ऐलान कर दिया है।

Priya Shandilya
अपडेटेड9 Apr 2025, 10:32 AM IST
RBI आज, 9 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली दोमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान करने वाला है।
RBI आज, 9 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली दोमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान करने वाला है।

RBI MPC Meeting LIVE updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज, 9 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली बाई-मंथली मोनेटरी पॉलिसी मीटिंग में 25 बेसिस पॉइंट्स कटौती का ऐलान कर दिया है।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
09 Apr 2025, 10:32 AM IST

RBI MPC Meeting LIVE updates: RBI ने नीतिगत रुख 'न्यूट्रल' से बदलकर किया 'एकोमोडेटिव'

आरबीआई एमपीसी ने नीतिगत रुख बदलकर 'न्यूट्रल' से 'एकोमोडेटिव' कर दिया है।

09 Apr 2025, 10:30 AM IST

RBI MPC Meeting LIVE updates: RBI ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट 25 bps घटाकर 6% किया

RBI ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट 25 बीपीएस घटाकर 6% करने की घोषणा की है।

09 Apr 2025, 10:22 AM IST

RBI MPC Meeting LIVE updates: रेपो रेट में 25 bps की कटौती

RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.25% की कट की घोषणा कर दी है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेपो रेट में कटौती पर फैसला लेते हुए इसकी जानकारी दी।

09 Apr 2025, 10:13 AM IST

RBI MPC Meeting LIVE updates: RBI का रुख 'न्यूट्रल' से बदलकर 'एकोमोडेटिव' होने की संभावना

RBI के 'न्यूट्रल' से 'एकोमोडेटिव' रुख में बदलाव करने की भी संभावना है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक भविष्य में दरों में कटौती करने के लिए अधिक ओपन रहेगा।

09 Apr 2025, 10:09 AM IST

RBI MPC Meeting LIVE updates: फरवरी 2025 में RBI ने रेपो रेट में की थी कटौती

फरवरी 2025 में हुए पिछली पॉलिसी मीटिंग में, भारत के केंद्रीय बैंक ने लगभग पांच वर्षों में पहली बार रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी, लेकिन अपना रुख 'न्यूट्रल' रखा था।

09 Apr 2025, 10:07 AM IST

RBI MPC Meeting LIVE updates: ट्रंप टैरिफ के तनाव के बीच RBI की पॉलिसी मीटिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के व्यापारिक साझेदारों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इनमें भारत पर 26% का रेसिप्रोकल टैरिफ शामिल है, जो भारत द्वारा अमेरिकी आयातों पर लगाए गए टैरिफ का आधा है।

09 Apr 2025, 09:46 AM IST

आज बैठक का अंतिम दिन

यह मीटिंग आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में बनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की देखरेख में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होनी तय थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीRBI MPC Meeting 2025 LIVE updates: RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स कटौती का किया ऐलान
MoreLess