RBI order to Banks: नहीं चलेगी बैंकों की मनमानी, RBI ने दिया बड़ा आदेश, घट जाएगी आपकी EMI

रेपो रेट में 0.25% की हालिया कटौती का असर लोन की EMI पर पड़ा है। अब आरबीआई ने सभी बैंकों को इस कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने का आदेश दिया गया है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Dec 2025, 12:04 PM IST
RBI ने बैंकों को दिया बड़ा ऑर्डर
RBI ने बैंकों को दिया बड़ा ऑर्डर

RBI Order to Banks: आरबीआई ने कुछ दिन पहले ही रेपो रेट में 0.25% कटौती की है, जिसका सीधा असर लोन की EMI पर पड़ेगा। हालांकि उसके बाद भी कुछ बैंक इसका फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को आरबीआई ने सभी बैंकों को आदेश दिया कि देशभर के सभी बैंक रेपो रेट में कटौती का फायदा लोगों तक पहुंचाए।बैंक के आदेश के बाद एचडीएफसी, पीएनबी, एक्सिस बैंक समेत कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों को कम कर दिया है।

देखें देश के 5 बड़े बैंकों का ब्याज दर

बैंककटौतीनई ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक0.05%8.30%
पंजाब नेशनल बैंक0.25%8.10%
बैंक ऑफ इंडिया0.25%7.90%
इंडियन बैंक0.25%7.95%
एक्सिस बैंक0.20%8.10%
बैंक ऑफ बड़ौदा0.25%7.10%

ब्याज दरों में कटौती के बाद अब सभी बैंकों की शुरुआती ब्याज दरें अब 7.10% से 8.10% के बीच आ गई हैं।

पूरे साल भर में कितना कम हुआ रेपो रेट

साल 2025 खत्म होने को है। ऐसे में इस पूरे साल आरबीआई ने कई बार रेपो रेट में कटौती की है। इस वजह से साल 2025 की शुरुआत से अब तक रेपो रेट में कुल 1.25% की कटौती की है। इन कटौती के बाद अब रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर आ गया है।

कितनी कम हो गई EMI

अगर आपका 40 लाख रुपये का होम लोन चल रहा है। उसके अनुसार आपकी ईएमआई कितनी कम हो गई है। आइए समझते हैं।

ब्याज दरEMI प्रति माहकुल भुगतानकुल बचत
पहले: 8.15% 33832 81,19,675
अब: 7.90% 33,209 79,70,182 149493

रेपो रेट घटने पर होम लोन कम करने का तरीका

  • अगर आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है, तो बैंक को लिखित रूप से कहें कि नई रेपो रेट के हिसाब से ब्याज दर घटाएं।इससे EMI तुरंत कम हो सकती है।
  • अगर आपका बैंक दरें कम नहीं कर रहा, तो लोन को किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर करें।नए बैंक में ब्याज दर कम होने से EMI में सीधी बचत होगी।
  • अतिरिक्त रकम (बोनस, सेविंग्स) से लोन का कुछ हिस्सा चुकाएं।इससे ब्याज का बोझ घटेगा और लोन जल्दी खत्म होगा।
  • सुनिश्चित करें कि आपका लोन External Benchmark Linked Rate (EBLR) से जुड़ा हो। इससे RBI की रेपो रेट कटौती का सीधा फायदा मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीRBI order to Banks: नहीं चलेगी बैंकों की मनमानी, RBI ने दिया बड़ा आदेश, घट जाएगी आपकी EMI
More
बिजनेस न्यूज़मनीRBI order to Banks: नहीं चलेगी बैंकों की मनमानी, RBI ने दिया बड़ा आदेश, घट जाएगी आपकी EMI