Home Loan EMI Reduced: घर से कार तक की EMI हो जाएगी कम, RBI अगले महीने ले सकती है बड़ा फैसला, जानिए कितनी होगी बचत

Home Loan EMI Reduced: दिसंबर में आरबीआई की संभावित रेपो रेट कटौती से होम लोन और कार लोन की EMI घट सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्याज दर 9% से 8.75% तक आ सकती है, जिससे ग्राहकों को बंपर बचत होगी…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड20 Nov 2025, 03:13 PM IST
कितनी कम हो जाएगी EMI
कितनी कम हो जाएगी EMI

RBI Repo Rate Cut December 2025: अगर आपकी भी कार और होम लोन की ईएमआई जाती है, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिसंबर में आपके लोन की EMI में कटौती हो सकती है। दरअसल अगले महीने फिर RBI रेपो रेट में कमी आ सकती है, जिससे होम लोन, कार लोन समेत तमाम तरह के लोन पर ब्याज की दर कम हो जाएंगी।

मॉर्गन स्टेनली ने अपनी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई दिसंबर में ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती कर सकता है, जिससें रेपो रेट घटकर 5.25 प्रतिशत हो जाएगी। मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 10 लाख का होम लोन लिया है जिसकी अवधि 20 साल है। पहले ब्याज दर 9% थी, जिस पर EMI लगभग 8,992 आती थी।

यह भी पढ़ें | सोना खरीदने का सही मौका या होगा और सस्ता? जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

कितनी कम हो जाएगी EMI

अब अगर आरबीआई ब्याज दरों में 25 आधार अंक (0.25%) की कटौती करता है और नई दर 8.75% हो जाती है, तो EMI घटकर लगभग 8,850 हो जाएगी। इसका मतलब है कि हर महीने करीब 142 की बचत होगी। ये बचत छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय में यह कुल मिलाकर कई हजार रुपये की राहत देगी।

यह भी पढ़ें | PhysicsWallah Share: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद दो दिन में लगा तगड़ा झटका

50 लाख के होम लोन पर कितनी होगी बचत

मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 50 लाख का होम लोन लिया है जिसकी अवधि 20 साल है। पहले ब्याज दर 9% थी, जिस पर EMI लगभग 44,960 प्रति माह आती थी। अब अगर ब्याज दर घटकर 8.75% हो जाती है, तो EMI लगभग 44,125 प्रति माह होगी। यानी हर महीने करीब 835 की बचत होगी।

बता दें कि आरबीआई ने 9 जून 2025 को रेपो रेट में कटौती की थी, जिसके बाद रेपो दर 5.50% पहुंची थी। उसके बाद अभी तक रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की गई है। अभी वर्तमान में भी रेपो रेट 5.50 प्रतिशत है। इससे पहले RBI ने पिछली बार 9 अप्रैल 2025 को रेपो दर को 6.25% से घटाकर 6% किया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHome Loan EMI Reduced: घर से कार तक की EMI हो जाएगी कम, RBI अगले महीने ले सकती है बड़ा फैसला, जानिए कितनी होगी बचत
More
बिजनेस न्यूज़मनीHome Loan EMI Reduced: घर से कार तक की EMI हो जाएगी कम, RBI अगले महीने ले सकती है बड़ा फैसला, जानिए कितनी होगी बचत