Real Estate: बेंगलुरु में मकान मालिक ने मांगे 30 लाख रुपये डिपॉजिट, Reddit ने कहा यह 'घोटाला' है

Bengaluru News: आईटी शहर बेंगलुरु में किराए से घर खरीदना सबसे बड़ा मुश्किल काम है। हाल ही में एक मकान मालिक ने 2BHK घर को किराए पर देने के लिए 30 लाख रुपये डिपॉजिट मांगा। इतना सुनते ही लोगों के होश उड़ गए।

Jitendra Singh
अपडेटेड3 Nov 2025, 04:59 PM IST
Bengaluru News: फ्लैट में इन-हाउस सिक्योरिटी और कार पार्किंग की सुविधा थी।
Bengaluru News: फ्लैट में इन-हाउस सिक्योरिटी और कार पार्किंग की सुविधा थी।(Livemint)

Bengaluru News: इस समय बेंगलुरु में प्रॉपर्टी के रेट काफी महंगे हैं। यहां किराए पर फ्लैट लेना एक तरह से अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा देने जैसा है। यहां सामान्य फ्लैट का किराया ही करीब 20,000 रुपये है। ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जिसमें लोगों ने 80,000 रुपये महीने में भी बेंगलुरु में फ्लैट किराए पर लिया है। इस बीच रेडिट की एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें कहा गया है कि एक मकान मालिक ने 2BHK घर को किराए पर देने के लिए 30 लाख रुपये डिपॉजिट मांगा है। इतना सुनते ही लोगों के होश उड़ गए। रेडिट में तो लोग कह रहे हैं कि यह 'घोटाला' है।

दरअसल, बेंगुलुरु में आसमान छूते रियल एस्टेट मार्केट को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बहस छिड़ी रहती है। आलम यह है कि लाख रुपये की सैलरी पाने वाले इंसान के लिए यहां एक साधारण सा फ्लैट खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। ये तो रही खुद की प्रॉपर्टी की बात, शहर का रेंटल मार्केट भी मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर जाता दिख रहा है।

किराया 20,000 रुपये, डिपॉजिट 30 लाख रुपये

वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है कि " बेंगलुरु के मकान मालिक हद पार कर रहे हैं।" इसमें आगे लिखा गया है "नई बिल्डिंग, किराया 20,000 रुपये और डिपॉज़िट 30 लाख रुपये।" पोस्ट में स्टाइलिश, फर्निश्ड 2BHK के बारे में बताया गया है। इसमें डिज़ाइनर इंटीरियर, प्रीमियम बेड, मॉड्यूलर किचन अप्लायंसेज, फुल पावर बैकअप, इन-हाउस सिक्योरिटी और कार पार्किंग की सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें | क्या अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी खरीदना चाहिए? यहां जानिए पूरी डिटेल

डिपॉजिट पर भड़के रेडिट यूजर्स

इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, डिपॉजिट की ज्यादा रकम सुनकर रेडिट (Reddit) यूज़र् भड़क गए हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, “30 लाख रुपये डिपॉजिट? आप बिल्डर का फ्लैट खरीद सकते हैं और किराए के बजाय EMI दे सकते हैं। मुझे नहीं पता कि 30 लाख रुपये डिपॉजिट कौन देगा।” एक और यूजर ने इसे घोटाला बताया और कहा कि बेंगलुरु के मकान मालिक स्कैमर हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि “अगर मालिक निवेश के लिए इतनी रकम चाहता, तो वह घर को किराए पर देने के बजाय लीज़ पर दे देता।”

यह भी पढ़ें | 30 साल की उम्र में कैसे प्लान करें रिटायरमेंट? जानिए

बेंगलुरु में आसमान छू रहे प्रॉपर्टी के दाम

बेंगलुरु में प्रॉपर्टी की कीमत आसमान छू रही है। सिर्फ खरीदना ही नहीं, किराए पर रहना भी यहां काफी महंगा साबित हो रहा है। पिछले एक साल में बेंगलुरु में किराया करीब 30 फीसदी बढ़ गया है। हाल ही में एक शख्स ने बेंगलुरु में 80,000 रुपये महीने के किराए पर फ्लैट लिया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीReal Estate: बेंगलुरु में मकान मालिक ने मांगे 30 लाख रुपये डिपॉजिट, Reddit ने कहा यह 'घोटाला' है
More
बिजनेस न्यूज़मनीReal Estate: बेंगलुरु में मकान मालिक ने मांगे 30 लाख रुपये डिपॉजिट, Reddit ने कहा यह 'घोटाला' है