Real Estate: इस गांव के आगे दिल्ली-मुंबई भी फेल, घर खरीदारों की बढ़ी भीड़, जानिए क्यों

Real Estate: घरों के दाम सिर्फ मुंबई और दिल्ली में नहीं बढ़े हैं। अन्य कई इलाकों में भी प्रॉपर्टी के दाम चीते की रफ्तार से भाग रहे हैं। इस बीच गोवा का एक गांव इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। दिल्ली-मुंबई तक लोग यहां के घरों के दीवाने हो रहे हैं। खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड30 Jul 2025, 01:16 PM IST
Real Estate: गोवा का आसगाव गांव रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन कर उभरा है।
Real Estate: गोवा का आसगाव गांव रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन कर उभरा है। (Livemint)

Real Estate: जब भी महंगी प्रॉपर्टी की बात आती है, मुंबई और बेंगलुरु का नाम सामने आने लगता है। लेकिन अब धीरे-धीरे समय बदल रहा है। अब लोग दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में ही सिमटकर नहीं रहना चाहते हैं। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग शांति की तलाश में रहते हैं। ऐसे में गोवा का आसगाव नाम का गांव इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। यहां दिल्ली-गुड़गांव जैसे बड़े शहरों के लोग शानदार लग्जरी विला के दीवाने हो रहे हैं। आसगाव में घरों की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे घरों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

बता दें कि गोवा अब सिर्फ़ छुट्टियाँ बिताने की जगह नहीं रह गया है। यह भारत के सबसे तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट केंद्रों में से एक बन गया है। गोवा का हरा भरा और शांत गांव आसगाव में घर खरीदार तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पुराने गोवा की सुंदरता और सुकून, आज की आधुनिक जीवनशैली से घर खरीदारों को एक अलग अनुभव मिल रहा है। आसगाव अब एक ऐसे डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना चुका है, जहां पुराने गोवा की संस्कृति और आर्किटेक्चर को आज के मॉडर्न विला डिज़ाइन के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है।

आसगाव बना रियल एस्टेट हॉटस्पॉट

मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा मौजूदा समय में देश में सबसे तेजी से उभरता हुआ रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन गया है। यहां सालाना आधार पर करीब 66.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसबीच अगर गुरुग्राम की बात करें तो यहां पिछले दो सालों में प्रॉपर्टी की कीमतों में 67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, गोवा के आसगाव में घरों की संख्या सीमित है, लेकिन घरों की डिमांड सबसे ज्यादा है। निवेशक अब यहां तेजी से घर खरीद रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें | इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजाना की 20वीं किस्त, ऐसे चेक करें बैलेंस

इसकी वजह ये है कि यह एक खूबसूरत गांव है। यहां का शांत वातावरण और लोकेशन की वजह से लोग यहां आकर्षित हो रहे हैं। कॉन्शिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर राजेश जैन ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए कहा कि आसगाव लक्जरी विला की सबसे पसंदीदा जगह बन चुका है। ज की पीढ़ी जैसे शहरी प्रोफेशनल्स, क्रिएटिव लोग और युवा उद्यमी अब यहां सिर्फ छुट्टियां बिताने नहीं आते हैं। वो शांत वातावरण चाहते हैं। आसगाव में उन्हें हर चीजें मिलती हैं।

यह भी पढ़ें | क्या 12 लाख इनकम पर नया टैक्स रिजीम नुकसानदेह है? पुराना विकल्प क्यों है बेहतर

गोवा के लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी सेगमेंट में तेजी

एनारॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा के लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी सेगमेंट में काफी तेजी आई है। पहले यहां एक प्रॉपर्टी की बुकिंग में हफ्ते या महीने लग जाते थे। अब घरों की बुकिंग तेजी से हो रही है। गोवा की बढ़ती कनेक्टिविटी, बेहतर सड़कें, बड़ी उड़ानों की सुविधा और वर्क फ्रॉम होम कल्चर की वजह से आसगाव जैसे गांवों में बड़े शहरों के लोग आ रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीReal Estate: इस गांव के आगे दिल्ली-मुंबई भी फेल, घर खरीदारों की बढ़ी भीड़, जानिए क्यों
More
बिजनेस न्यूज़मनीReal Estate: इस गांव के आगे दिल्ली-मुंबई भी फेल, घर खरीदारों की बढ़ी भीड़, जानिए क्यों