
New Rules From 1 February 2026: आज से फरवरी की शुरुआत हो गई है। पहली तारीख को जहां देश का आम बजट आने वाला है, तो वहीं देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st February) भी लागू हो गए हैं। 1 फरवरी से सिगरेट, तंबाकू, तंबाकू उत्पादों, एलपीजी गैस, पीएनजी, सीएनजी, फास्टैग, क्रेडिट कार्ड आदि से जुड़े नियमों में बदलाव लागू हो जाएंगे। बैंकिंग नियमों में भी आज से कई बड़े बलाव हो रहे हैं।
इसमें SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शामिल हैं। इन बदलावों का असर ग्राहकों के रोजमर्रा के बैंकिंग काम, IMPS ट्रांजैक्शन, क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स और KYC अपडेट पर पड़ने वाला है। आइये जानते हैं आज से क्या- क्या नए बदलाव होने वाले हैं।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने घोषणा की है कि FASTag के लिए KYC वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी। 1 फरवरी से FASTag एक्टिवेट कराने के बाद आपको कोई अतिरिक्त KYC वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जिम्मेदारी अब फास्टैग जारी करने बैंकों की होगी कि वे पहले ही वाहन से जुड़ी सभी जांच पूरी करें।
1 फरवरी से सिगरेट, गुटखा, जर्दा, पान मसाला (तंबाकू वाली) और अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ेंगे। फिल्टर्ड और लंबी सिगरेट पर ज्यादा ड्यूटी लगेगी। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, साथ ही पान मसाला पर हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस भी लगाया गया है। GST के अलावा ये अतिरिक्त चार्जेस रिटेल प्राइस बढ़ाएंगे। बीड़ी पर कम टैक्स स्लैब बरकरार रहेगा। इससे धूम्रपान करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।
आज (1 फरवरी 2026) बजट से पहले ही LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट आज 1 फरवरी 2026 अपडेट हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। आने वाली 15 फरवरी से SBI के कुछ नियम बदलने वाले हैं। यह नियम SBI IMPS ट्रांजैक्शन चार्ज से जुड़े हुए हैं। SBI ने कुछ IMPS ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज बदलने का फैसला किया है।
1 फरवरी 2026 से ICICI बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला BookMyShow का फ्री मूवी टिकट बेनिफिट बंद करने जा रहा है। हालांकि, ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस खर्च पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स जारी रहेंगे। कुछ कार्ड्स में रिवॉर्ड सिस्टम को और बेहतर किया जाएगा यानी मूवी बेनिफिट खत्म होगा लेकिन बाकी रिवॉर्ड्स मिलते रहेंगे।
HDFC बैंक ने अपने प्रीमियम Infinia Metal Credit Card के लिए रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन के नियम बदले हैं। 1 फरवरी 2026 से ग्राहक एक महीने में अधिकतम 5 बार ही रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कर पाएंगे। पहले इस पर कोई लिमिट नहीं थी, इसलिए हाई-एंड कार्ड यूजर्स को यह बदलाव ध्यान में रखना होगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.