
Rules Changes From 1st April 2026: देश में 1 अप्रैल 2026 से नया फाइनेंशियल ईयर लागू हो गया है। इसके साथ आपकी कमाई और खर्चों से जुड़े कई अहम नियम भी बदल गए हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं, बार-बार हवाई यात्रा करते हैं या डिजिटल पेमेंट के आदी हैं, तो ये बदलाव आप पर सीधे तौर पर असर डालेंगे। सरकार और बैंकों की तरफ से बदले गए ये नियम कुछ जगह राहत दे रहे हैं, तो कहीं जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। आइए जानते हैं वे 10 बड़ी बातें जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगी।
अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब केवल आधार कार्ड से काम नहीं चलेगा। 1 अप्रैल से आपको पहचान के लिए एक अतिरिक्त दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी या पासपोर्ट देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, अब आपके PAN कार्ड पर वही नाम दर्ज होगा जो आपके आधार डेटाबेस में है, इसलिए आवेदन से पहले आधार की गलतियां सुधारना जरूरी है।
1 अप्रैल 2026 से दशकों पुराना 'आयकर अधिनियम 1961' इतिहास बन गया है। इसकी जगह अब 'इनकम टैक्स एक्ट 2025' लागू हो गया है। नए कानून के तहत वेतनभोगी कर्मचारियों को राहत देते हुए HRA की सीमाओं में बदलाव किया गया है और टैक्स छूट के दायरे को बढ़ाया गया है, जिससे सैलरीड पर्सन की इन हैंड सैलरी में इजाफा हो सकता है।
सड़क यात्रा करने वालों के लिए NHAI ने एनुअल पास की दरों में बदलाव किया है। अब हाईवे पर सफर के लिए आपको FASTag के सालाना पास पर अधिक खर्च करना होगा। इसकी कीमत 3,000 रुपये से बढ़कर अब 3,075 रुपये हो गई है। यह बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2026 से ही लागू कर दी गई हैं।
देश के कई बड़े बैंकों जैसे HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बंधन बैंक ने ATM से कैश निकासी के नियमों को बदल दिया है। इन बैंकों ने मुफ्त निकासी की सीमा के बाद लगने वाले ट्रांजैक्शन चार्ज और डेली लिमिट में बदलाव किए हैं। अब कार्ड इस्तेमाल करने से पहले अपने बैंक की नई गाइडलाइन्स को जरूर देख लें।
RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर है। NPCI के नए सर्कुलर के बाद इन कार्ड्स पर मिलने वाली एयरपोर्ट और रेलवे लॉन्ज की फ्री एक्सेस सुविधा वापस ले ली गई है। अब यात्रा के दौरान वीआईपी लॉन्ज का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी जेब से भुगतान करना पड़ सकता है।
इंटरनेशनल टूर पैकेज बुक करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पहले 10 लाख रुपये से अधिक के टूर पैकेज पर 20% तक का भारी-भरकम टैक्स (TCS) देना होता था। सरकार ने इसे घटाकर अब सभी रकम पर एकसमान 2% कर दिया है। इससे विदेश यात्रा का कुल खर्च काफी कम हो जाएगा।
सोना में निवेश करने वालों के लिए नियम सख्त हो गए हैं। अब टैक्स फ्री रिडेम्पशन का फायदा केवल उन्हीं मूल निवेशकों को मिलेगा जो मैच्योरिटी तक बॉन्ड को अपने पास रखेंगे। अगर आप सेकेंडरी मार्केट (शेयर बाजार) से SGB खरीदते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 12.5% की दर से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स चुकाना होगा।
SBI कार्ड ने अपने लोकप्रिय 'कैशबैक कार्ड' के नियमों में बदलाव किया है। अब ग्राहक अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को तभी रिडीम कर पाएंगे जब उनके पास कम से कम 4,000 पॉइंट्स इकट्ठा हो जाएंगे। इससे कम पॉइंट्स होने पर आप स्टेटमेंट क्रेडिट का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए RBI ने सख्त रुख अपनाया है। आज से सभी डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का होना अनिवार्य है। हालांकि ज्यादातर बैंक SMS आधारित OTP का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब भुगतान प्रक्रिया में सुरक्षा की एक अतिरिक्त इंतजाम हर ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी होगा।
HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए लेंडिंग रेट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों और लॉकर फीस में बड़ा बदलाव किया है। बैंक के ATM और अन्य सेवाओं से जुड़े जो नियम अब तक बचे हुए थे, वे भी 1 अप्रैल से पूरी तरह प्रभावी हो गए हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.