RUPAY CREDIT CARD: आपको मिलते है कौन-कौन से फायदे, समझिये पूरा गणित

रूपे क्रेडिट कार्ड अब भारत में लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें यूपीआई इंटीग्रेशन से लेनदेन आसान हो गए हैं। यह कम प्रोसेसिंग शुल्क और बेहतर लाभ देता है। आरबीआई के समर्थन से, इसका बाजार में हिस्सा बढ़कर 16% हो गया है।

Shubham Vishwakarma
पब्लिश्ड18 Aug 2025, 06:22 PM IST
 क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड (LIVE MINT)

रूपे क्रेडिट कार्ड यूपीआई इंटीग्रेशन ,कम प्राइस और ज्यादा एक्सेप्टबिलिटी के साथ भारत के पेमेंट के स्वरूप को बदल रहे हैं। भारत में क्रेडिट कार्ड बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रूपे कार्डों को जबरदस्त गति मिल रही है।

हाल के आंकड़ों से पता चला है कि भारत में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च का 16% हिस्सा अब रूपे क्रेडिट कार्ड का है। जिसमें लगभग आधे लेनदेन यूपीआई के माध्यम से होते हैं।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुरू किया गया ये मेड इन इंडिया पेमेंट नेटवर्क है। वीजा और मास्टरकार्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए रूपे क्रेडिट कार्ड एक जबरदस्त विकल्प बन गया है।

रूपे कार्ड क्यों हो रहे लोकप्रिय?

कम प्रोसेसिंग चार्ज

रूपे आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की तुलना में कम प्रोसेसिंग शुल्क लेता है

नेटवर्क मर्चेंट डिस्काउंट रेट (लगभग)

  1. रूपे 0.45% - 0.9%

2. वीजा 1% - 3%

3. मास्टरकार्ड 1% - 3%

इसका मतलब है कि दुकानदारों को रूपे कार्ड से पेमेंट लेते समय कम प्रोसेसिंग चार्ज का भुगतान करना पड़ता है। जिसके ग्राहकों को अच्छी डील मिलती है और पैसों की बचत होती है।

यह भी पढ़ें | केंद्र सरकार ने शुरू किया नया रोजगार पोर्टल, 3.5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य

आसान यूपीआई इंटीग्रेशन

रूपे में यूपीआई के माध्यम से क्रेडिट कार्ड लेनदेन को प्रोसेस करने के लिए अधिकृत एकमात्र कार्ड नेटवर्क है। ये इंटीग्रेशन उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक गेम-चेंजर रहा है जो साधारण यूपीआई क्यूआर कोड का उपयोग करके क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर रहे है। यूपीआई का उपयोग करते समय कैशबैक लाभ का आनंद लें रहे है।

फिजिकल कार्ड रखने की जरुरत नहीं

यूपीआई इंटीग्रेशन से कार्ड को लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ती जिससे ये लोकप्रिय हुआ है। यूपीआई इंटीग्रेशन से व्यापारियों की तुरंत क्रेडिट पर पैसा मिल जाता है, जिसका इस्तेमाल यूपीआई के जरिये कर सकते है।

दो पेमेंट के मेथड एक साथ

यूपीआई इंटीग्रेशन से रूपे क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर कार्ड से नॉर्मल कार्ड पेमेंट और यूपीआई की सुविधा दोनों तक पहुंच सकते हैं। जिससे एक कार्ड से दो पेमेंट के तरीके प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार का समर्थन और ज्यादा एक्सेप्टबिलिटी

आरबीआई ने अनुकूल नियमों के माध्यम से रूपे की वृद्धि को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है। इस समर्थन ने रूपे को भारत में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च का 16% हिस्सा हासिल करने में मदद की है, जिसमें लगभग आधा यूपीआई-लिंक्ड लेनदेन के माध्यम से होता है।

यह भी पढ़ें | ₹15 कम कीमत वाले इस Penny Stock में लगा अपर सर्किट, लॉस से प्रॉफिट में आई कंपनी

रूपे क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें

अपनी पात्रता जांचें : अधिकांश बैंकों को क्रेडिट कार्ड देने के लिए सालाना 2-3 लाख की न्यूनतम आय और 700 से ऊपर के सिबिल स्कोर की आवश्यकता होती है। आप आवेदन करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जांच सकते हैं।

विकल्पों की तुलना करें: अलग अलग बैंक बहुत से ऑफरों के साथ रुपे क्रेडिट कार्ड के वेरिएंट देते हैं।

डॉक्यूमेंट इकट्ठा करें

  1. पैन कार्ड

2. आधार कार्ड

3. आय प्रमाण पत्र

4. निवास प्रमाण पत्र

5. पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ

रिवॉर्ड स्ट्रक्चर

रूपे कार्ड अक्सर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए रिवॉर्ड देते हैं

  1. घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर अधिक कैशबैक

2. भारतीय त्योहारों पर विशेष छूट

3. ग्रोसरी और फ्यूल जैसी रोजमर्रा की खर्च केटेगरी पर रिवॉर्ड

भारत में रूपे क्रेडिट कार्ड का भविष्य

एनपीसीआई द्वारा एक बड़ा R &D सेंटर स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का विस्तार करने के साथ, रूपे का भविष्य आशाजनक लग रहा है। यह नेटवर्क पहले से ही सिंगापुर, यूएई और कई अन्य देशों में पेमेंट लेता है, जिसमें आगे विस्तार की योजना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीRUPAY CREDIT CARD: आपको मिलते है कौन-कौन से फायदे, समझिये पूरा गणित
More
बिजनेस न्यूज़मनीRUPAY CREDIT CARD: आपको मिलते है कौन-कौन से फायदे, समझिये पूरा गणित
OPEN IN APP