Credit Card News: सैलरी आने पर मिलेगा रिवार्ड! लॉन्च हुआ भारत का पहला ‘सैलरी डे’ क्रेडिट कार्ड

आज सैलरीसे और सिटी यूनियन बैंक ने मिलकर भारत का पहला सैलरी डे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह क्रेडिट कार्ड  रूपे क्रेडिट कार्ड-ऑन-यूपीआई टेक्नोलॉजी पर आधारित है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड22 Dec 2025, 05:13 PM IST
सैलरी आने पर मिलेगा रिवार्ड, लॉन्च हुआ भारत का पहला ‘सैलरी डे’ क्रेडिट कार्ड
सैलरी आने पर मिलेगा रिवार्ड, लॉन्च हुआ भारत का पहला ‘सैलरी डे’ क्रेडिट कार्ड

Salary Day Rewards Credit Card: भारत के नौकरीपेशा लोगों से जुड़ी एक राहत भरी खबर आई है। प्रमुख फाइनेंशियल वेलबीइंग प्लेटफॉर्म SalarySe ने सिटी यूनियन बैंक के साथ मिलकर मचअवेटडे लेवल अप क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है। यह क्रेडिट कार्ड सोमवार, 22 दिसंबर को लॉन्च हुआ। भारत में पहली बार वेतनभोगियों को ध्यान में रखकर क्रेडिट कार्ड डिजाइन किया गया है। यह रूपे क्रेडिट कार्ड-ऑन-यूपीआई टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है।

ये है सबसे बड़ी खासियत

इस क्रेडिट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसका सैलरी डे बोनस फीचर है। इस फीचर के तहत सैलरी आने वाले दिनों में किए गए खर्चों पर 37.5% तक का अतिरिक्त रिवॉर्ड देता है। इसमें रोजमर्रा के यूपीआई पेमेंट, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, जरूरी मंथली बिलों और इन-स्टोर खरीदारी को रिवार्ड के दायरे में शामिल किया गया है।

किसी भी UPI App से लिंक कर सकते हैं कार्ड

RBI के डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के विजन को आगे बढ़ाते हुए यह कार्ड रूपे नेटवर्क पर बेस्ड है। यानी अब आपको वॉलेट रखने की जरूरत नहीं है, आप कार्ड को किसी भी UPI App से लिंक कर सकते हैं। यह कार्ड यूजर को एक 'रिवॉल्विंग क्रेडिट लाइन' की सुविधा देता है, जिससे रोजमर्रा के यूपीआई लेनदेन में ही लोन की सुविधा मिल जाती है।

यह भी पढ़ें | ICICI प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया नया इंडेक्स, मिलेंगे ये फायदे

SalarySe ने कही ये बात

सैलरीसे के को-फाउंडर मोहित गोरिसरिया ने कहा, ‘सैलरीसे का मकसद भारत के वेतनभोगी कर्मचारियों को वित्‍तीय रूप से सशक्‍त करना और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना है। लेवल अप क्रेडिट कार्ड वेतनभोगी लोगों को वो फायदे देता है, जिनके वे असल में हकदार हैं। इससे क्रेडिट में बराबरी आती है। यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड, रोजमर्रा की जिंदगी से मैच करने वाले रिवॉर्ड्स, लाउंज एंट्री और कम फॉरेक्स चार्ज जैसे लग्ज़री फायदों के साथ, यह प्रोडक्ट लाखों कामकाजी पेशेवरों के लिए पैसे की बात आसान बनाता है। साथ ही, उनकी लाइफस्टाइल को बेहतर करता है। हमें सिटी यूनियन बैंक के साथ साझेदारी करके गर्व हो रहा है, जो पूरे भारत में जिम्मेदार और डिजिटल क्रेडिट को अपनाने में मदद करती है।’

यह भी पढ़ें | ₹20 से कम कीमत वाले इस Penny Stock में फिर लगा अपर सर्किट, ₹33 तक पहुंचा था भाव

सिटी यूनियन बैंक ने कही ये बात

सिटी यूनियन बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजय आनंद आर ने कहा, 'क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई के साथ, हम क्रेडिट पहुंच के एक आधुनिक,सुरक्षित और ग्राहक-केंद्रित मॉडल को सक्षम कर रहे हैं। वेतनभोगी व्यक्ति भारत की उपभोग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और सैलरीसे के साथ यह सहयोग क्रेडिट के अनुशासित उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए डिजिटल समावेशन का विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता से पूरी तरह से मेल खाता है। हमें इस अनूठे उत्‍पाद को शक्ति प्रदान करने में खुशी हो रही है और हमारी सैलरीसे के साथ आगे भी और उत्‍पाद तैयार करने की योजना है।'

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीCredit Card News: सैलरी आने पर मिलेगा रिवार्ड! लॉन्च हुआ भारत का पहला ‘सैलरी डे’ क्रेडिट कार्ड
More
बिजनेस न्यूज़मनीCredit Card News: सैलरी आने पर मिलेगा रिवार्ड! लॉन्च हुआ भारत का पहला ‘सैलरी डे’ क्रेडिट कार्ड