
Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका फायदा करोड़ों किसान तक पहुंच रहा है। आज हम उन सभी योजनाओं में से तीन योजनाएं ऐसी लेकर आए हैं, जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें देश के अन्नदाताओं की आर्थिक मदद की जाती है।
हालांकि अभी भी काफी किसान हैं, जो पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया ठीक से नहीं समझ पाने के कारण इनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अगर आप भी खेती करते हैं तो इन 3 सरकारी योजनाओं के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम किसान मानधन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन योजनाओं में किसानों को क्या फायदा मिलता है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभा देशभर के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। हालांकि अभी भी कुछ किसान ऐसे हैं, जो कुछ कन्फ्यूजन की वजह से इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं। पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से किसानों की मदद के लिए चलाई जाती है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद मिलती है, जो 2-2 हजार की किस्तों में किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। किसान इन रकम का इस्तेमाल अपनी जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं। बता दें कि इस योजना का लाभ सभी भूमिधारक किसानों को मिलता है।
छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चलाई जाती है। इसका मकसद पात्र किसानों को 60 साल की उम्र के बाद नियमित पेंशन देना है। इस योजना से जुड़ने के समय किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
किसान का मासिक योगदान 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक हो सकता है। खास बात ये है कि किसान जितनी रकम पेंशन फंड में जमा करता है, उतना ही योगदान सरकार की ओर से भी किया जाता है। कम उम्र में योजना से जुड़ने पर मासिक योगदान कम रहता है, जबकि अधिक उम्र में शामिल होने पर ज्यादा योगदान करना पड़ सकता है। अगर किसान नियमों के मुताबिक लगातार योगदान करता है तो 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद उसे हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। इस योजना में पारिवारिक पेंशन का भी प्रावधान है। पेंशन मिलने के दौरान लाभार्थी किसान की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी को नियमों के मुताबिक पेंशन की 50 प्रतिशत रकम पारिवारिक पेंशन के रूप में मिल सकती है।
किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक फसल की बुआई और उत्पादन के समय पैसों की व्यवस्था करना है। बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी जैसी जरूरतों के लिए एक साथ काफी रकम की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे समय में किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC किसानों के काम आ सकता है।
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए पात्र किसान बैंक से खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए लोन ले सकते हैं। केवल खेती ही नहीं, बल्कि पशुपालन, डेयरी, पोल्ट्री और मछली पालन से जुड़े पात्र लोगों को भी इसके तहत लोन की सुविधा मिल सकती है।किसान को कितना लोन मिलेगा, ये कई चीजों पर निर्भर करता है। बैंक किसान की जमीन, उगाई जाने वाली फसल, खेती की लागत और अन्य जरूरी बातों का आकलन करने के बाद क्रेडिट लिमिट तय कर सकता है। योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.