RBI Holiday Calendar: आज जनवरी का आखिरी शनिवार है, ऐसे में अगर आप आज बैंक का कोई काम करवाने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार RBI की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लीजिए। RBI त्योहारों और कुछ शनिवार को बैंकों को बंद रखता है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं।
आज बैंक खुले हैं या बंद?
RBI की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। हालांकि आज महीने का पांचवां शनिवार है, इसलिए आज सभी बैंक खुले रहेंगे। इस बार 3,10,17,24 जनवरी को शनिवार पड़ चुके हैं। ऐसे आज महीने के आखिरी दिन पांचवां शनिवार है और आज कोई त्योहार भी नहीं है। इसलिए सभी राज्यों में आज बैंक खुलेंगे।
फरवरी में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
जनवरी का महीना आज खत्म हो रहा है, ऐसे में अब बैंक का काम अगले महीने ही होगा। हालांकि अगले महीने भी 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां पर अगले महीने पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान लीजिए।
अगर आपके इलाके में किसी दिन बैंक बंद भी हैं,तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। डिजिटल इंडिया के तहत अब पैसे भेजने, निकालने और जमा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं हैं। अगर किसी को पैसे भेजने हैं,तो आप यूपीआई की मदद से भेज सकते हैं। अगर आपको कैश जमा करना है, तो काफी बैंकों ने बाहर कैश जमा करने वाली मशीन भी लगाई है। इन मशीन से तुरंत खातों में पैसे जमा हो जाते हैं। इ