
Bank Holiday List: आज शनिवार को अगर आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लीजिए कहीं आज आपके यहां बैंक बंद तो नहीं हैं। RBI के नियमों के अनुसार बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहता है, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को सभी बैंक खुलते हैं।
आज 20 सितंबर को महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए आज सभी बैंक खुले हुए हैं। आज आप बैंक जाकर अपने सारे बचे हुए काम को निपटा सकते हैं। हालांकि कल यानी रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर का महीना भी आधा से अधिक बीत चुका है, लेकिन अभी भी बचे हुए दिनों में कुछ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 22 सितंबर को जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती के अवसर बैंक बंद रहेंगे।
उसके बाद 27 को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 29 सितंबर को अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा के लिए और 30 सितंबर को अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी।
| तारीख | कारण | प्रभावित क्षेत्र |
|---|---|---|
| 1 अक्टूबर (बुधवार) | महा नवमी | कुछ राज्य |
| 2 अक्टूबर (गुरुवार) | गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश) | पूरे भारत |
| 5 अक्टूबर (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत |
| 7 अक्टूबर (मंगलवार) | महर्षि वाल्मीकि जयंती | पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक आदि |
| 11 अक्टूबर (शनिवार) | दूसरा शनिवार | पूरे भारत |
| 12 अक्टूबर (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत |
| 19 अक्टूबर (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत |
| 20 अक्टूबर (सोमवार) | दीपावली | अधिकांश राज्य |
| 25 अक्टूबर (शनिवार) | चौथा शनिवार | पूरे भारत |
| 26 अक्टूबर (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत |
| 29 अक्टूबर (बुधवार) | गोवर्धन पूजा | कुछ राज्य |
| 30 अक्टूबर (गुरुवार) | भाई दूज | कुछ राज्य |
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
More