Bank Closed Today: क्या आज शनिवार को दिल्ली-NCR समेत यूपी में बैंक बंद रहेंगे? एक क्लिक में यहां जानिए

Saturday Bank Status Closed: अगर आज आप बैंक के किसी पेंडिंग काम को निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार आप बैंकों की छुट्टियां चेक कर लें। देशभर में कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Jan 2026, 08:56 AM IST
क्या आज शनिवार को बैंक बंद है
क्या आज शनिवार को बैंक बंद है

Bank Closed Today: अगर आज शनिवार को आप कोई बैंक का पेंडिग काम पूरा करने का सोच रहे हैं, तो एक बार बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर लें। दरअसल हर महीने में दो शनिवार को बैंक बंद रहता है। आइए जानते हैं कि क्या आज भी बैंक बंद हैं या खुले हैं।

क्या आज बैंक खुले हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार हर महीने की दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक में कामकाज बंद रहता है। आज 17 जनवरी है और आज महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए आज बैंक बंद नहीं रहेंगे। हालांकि तमिलनाडु में उझावर थिरुनाल का त्योहार है। इसके लिए चेन्नई और तमिलनाडु के अन्‍य शहरों में कई बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए आज चेन्नई और तमिलनाडु के अलावा सभी जगहों पर बैंकों में रोजाना की तरह काम होगा।

यह भी पढ़ें | लोन ले लिया, लेकिन EMI ने बिगाड़ा बजट! Debt-to-Income Ratio से मिलेगा हल

जनवरी में अब कितने दिन बैंकों की है छुट्टियां?

तारीखकारणप्रभावित क्षेत्र/शहर
23 जनवरी 2026नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा (श्री पंचमी) / वीर सुरेंद्रसाई जयंती / बसंत पंचमीअगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
24 जनवरी 2026महीने का चौथा शनिवारपूरे देश में बैंक बंद
25 जनवरी 2026रविवार का अवकाशपूरे देश में बैंक बंद
26 जनवरी 2026गणतंत्र दिवसलगभग सभी शहरों में बैंक बंद

क्या है बैंक खुलने का सही वक्त?

अगर आपका अकाउंट एसबीआई , पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया में हैं, तो सरकारी बैंक आमतौर पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुले रहते हैं। वहीं HDFC, ICICI, Axis Bank आमतौर पर 9:30 से 4:30 बजे तक खुलते हैं।

अगर आपके शहर में आज बैंक बंंद भी है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल डिजिटल इंडिया के तहत अब बैंकों के काफी काम ऑनलाइन होने लगे हैं। इसलिए अगर आपको कैश निकालना है, तो ATM की मदद से कभी भी निकाल सकते है। इसके अलावा अगर आपको पैसे ट्रांसफर करने हैं, तो आप UPI की मदद से घर बैठे भेज सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Today: क्या आज शनिवार को दिल्ली-NCR समेत यूपी में बैंक बंद रहेंगे? एक क्लिक में यहां जानिए
More
बिजनेस न्यूज़मनीBank Closed Today: क्या आज शनिवार को दिल्ली-NCR समेत यूपी में बैंक बंद रहेंगे? एक क्लिक में यहां जानिए