Money Saving Tips: अलर्ट! रोज की ₹100 की ये मामूली आदतें बना देंगी आपको कंगाल, जानिए कैसे बचें

Money Saving Tips: आजकल महंगाई ऐसे भाग रही है जैसे मैराथन हो और हमारी जेब पीछे छूट रही हो। लेकिन असली खेल महंगाई का नहीं, हमारी अपनी आदतों का है। वो छोटे-छोटे खर्चे जिन्हें हम हल्के में लेते हैं, साल के अंत तक लाखों में बदल जाते हैं। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड30 Jan 2026, 08:29 AM IST
आपको कंगाल बना देंगी ये आदत
आपको कंगाल बना देंगी ये आदत

Money Saving Tips: आजकल महंगाई के दौर में हर तरफ कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन असली खेल हमारी अपनी आदतों का है,जो हमें धीरे-धीरे कंगाल बना रही हैं। सोचिए,रोज के सिर्फ 100 अगर बचा लिए जाएं, तो साल के अंत तक लाखों रुपये आपकी जेब में हो सकते हैं। हालांकि, हम छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज कर देते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी गलती है। आज हम आपको बताएंगे उन आदतों के बारे में, जो आपकी जेब पर चुपचाप हल्का कर रहे हैं।

OTT सब्सक्रिप्शन

काफी लोगों ने Netflix, Prime Video, Hotstar, Spotify का सब्सक्रिप्शन ले रखा है, लेकिन महीने में 1-2 बार ही खोलते हैं। इन ऐप्स में ऑटो-डेबिट चालू रहता है और सालाना 5,000 से 15,000 ऐसे ही निकल जाते हैं।

यह भी पढ़ें | क्या कोहली ने डिएक्टिवेट कर दिया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट? फैंस में मचा हड़कंप

बाहर का खाना

कुछ लोगों में ऑफिस लंच,वीकेंड डिनर, Zomato-Swiggy ये सब आदत बन चुकी है। एक बार का बिल लगभग 300 होता है, लेकिन टैक्स और डिलीवरी चार्ज जोड़कर ये आसानी से 400 तक पहुंच जाता है। अगर हफ्ते में तीन बार बाहर से खाना मंगाया जाए, तो महीने का खर्च करीब 5,000 और साल का खर्च सीधे 60,000 तक पहुंच जाता है। यानी स्वाद के चक्कर में जेब ढीली हो रही है।

क्रेडिट कार्ड के छुपे चार्जेस

क्रेडिट कार्ड हमें अक्सर फ्री लगते हैं,लेकिन असली खेल इनके छुपे हुए चार्जेस में है। अगर लेट पेमेंट हो जाए तो 500 से 1,000 तक का जुर्माना लग जाता है। इसके अलावा, रिवॉल्विंग क्रेडिट पर हर महीने करीब 3% ब्याज देना पड़ता है, जो सालाना लगभग 36% तक पहुंच जाता है। कैश विदड्रॉल करने पर भी 2.5% का अतिरिक्त चार्ज जुड़ जाता है। इन सबको जोड़ा जाए, तो साल के अंत में 10,000 या उससे भी ज्यादा का बिल बन जाता है।

यह भी पढ़ें | भारत के ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ की तस्वीर पेश करती है आर्थिक समीक्षा: पीएम मोदी

'Sale' में शॉपिंग का जाल

ऑनलाइन सेल में 50-60% OFF का बैनर देखते काफी लोग अपना कार्ट भर लेते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि इनमें से ज्यादातर चीजों की हमें असल में जरूरत ही नहीं होती है। अगर हर महीने इस आदत पर 2,000 खर्च हो जाए, तो साल भर में 24,000 ऐसे ही उड़ जाते हैं।

इन खर्चों को कम करन के 5 उपाय

  • हर महीने बजट बनाकर उस पर टिके रहो, ताकि आय और खर्च का साफ हिसाब रहे।
  • छोटे-छोटे खर्चों जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, बाहर का खाना और बेवजह शॉपिंग पर कंट्रोल रखो।
  • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल समझदारी से करो और लेट पेमेंट या ब्याज से बचो।
  • बचत को सिर्फ़ जमा मत करो, उसे SIP, PPF या म्यूचुअल फंड जैसे निवेश में लगाओ।
  • इमरजेंसी फंड तैयार रखो, ताकि अचानक मेडिकल या नौकरी जाने जैसी स्थिति में सहारा मिले।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीMoney Saving Tips: अलर्ट! रोज की ₹100 की ये मामूली आदतें बना देंगी आपको कंगाल, जानिए कैसे बचें
More
बिजनेस न्यूज़मनीMoney Saving Tips: अलर्ट! रोज की ₹100 की ये मामूली आदतें बना देंगी आपको कंगाल, जानिए कैसे बचें