भारतीय स्टेट बैंक में सिर्फ एक बार जमा करें रुपये, हर महीने मिलेंगे 11,000 रुपये

SBI Annuity Deposit Scheme: अपने पैसों को किसी अच्छी और सुरक्षित स्कीम में निवेश करके मुनाफा हर कोई कमाना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पैसों को निवेश करने के लिए कोई सुरक्षित स्कीम को खोज रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह स्कीम आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। 

Jitendra Singh
अपडेटेड20 Mar 2026, 06:44 PM IST
SBI Annuity Deposit Scheme: एक बार पैसे लगाएं और हर महीने फिक्स इनकम होगी।
SBI Annuity Deposit Scheme: एक बार पैसे लगाएं और हर महीने फिक्स इनकम होगी।

SBI Annuity Deposit Scheme: अगर आप अपने लिए जॉब के अलावा साइड में मंथली इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं, तो बैंकों की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (Annuity Deposit Scheme) एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इसे सालाना जमा योजना भी कहते हैं। इस स्कीम से आप एकमुश्त रकम डिपॉजिट करके हर महीने अच्छा खासा मंथली इंस्टॉलमेंट और इंटरेस्ट पा सकते हैं। ऐसे में आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम निवेश कर सकते हैं। यहां गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। इस योजना में बस एक बार एकमुश्त राशि जमा करें और फिर हर महीने आपको गारंटीड रिटर्न मिलता रहेगा।

SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम एक खास स्कीम है, जिसमें निवेशक अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित तरीके से निवेश कर सकते हैं और हर महीने कमाई भी कर सकते हैं। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें कितनी इनकम मिलने वाली है आपको पहले से पता होता है। इसमें प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। धीरे-धीरे किस्तों में आपके पास वापस आते हैं। यही वजह है कि इसे सेफ और भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है।

SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में 1000 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत

SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में निवेशक को केवल एक बार इकट्ठा निवेश करना होता है, जिसके बाद हर महीने एक तय राशि निवेशक को मिलती है। SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में आप केवल 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में आप 3 साल से लेकर 10 साल की अवधि के लिए अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग पर सबसे बड़ी खबर, वेतन-भत्तों पर सुझाव देने का मिला एक और मौका

FD की तरह मिलता है फायदा

SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दर की बात करें तो यह बैंक एफडी के जैसी ही है। अवधि के हिसाब से ब्याज अलग अलग होती है। खास बात यह है कि इस स्कीम के बीच में ही निवेशक पैसों की जरूरत पड़ने पर 75 फीसदी तक के अमाउंट का लोन भी ले सकते हैं। हर महीने मिलने वाली राशि में ब्याज और प्रिंसिपल अमाउंट दोनों होते हैं। अगर आप 10 लाख रुपये 10 साल के लिए निवेश करते हैं तो हर महीने 11,354 रुपये मिलेंगे। यह मासिक राशि आपको पूरे 10 सालों तक मिलती रहेगी। इस तरह से आपको 10 सालों में कुल 13.62 लाख रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें | मध्य प्रदेश के किसानों को अभी तक नहीं मिले 4000 रुपये, जानिए क्यों

कौन कर सकता है निवेश?

SBI की एन्युइटी डिपॉजिट स्कीम के लिए पात्रता शर्तों के तहत सभी निवासी भारतीय, नाबालिग सहित, इसमें निवेश कर सकते हैं। यह योजना सिंगल या जॉइंट होल्डिंग दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे व्यक्तिगत और संयुक्त रूप से निवेश कर सकते हैं।

मृत्यु पर पूरी निकासी

निवेशक की मृत्यु की स्थिति में जमा राशि समय से पहले निकालने पर कोई सीमा नहीं है, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिलती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीभारतीय स्टेट बैंक में सिर्फ एक बार जमा करें रुपये, हर महीने मिलेंगे 11,000 रुपये
More