SBI Bank Closed for 6 Days: अगर आपका बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल एसबीआई बैंक में कल से 6 दिनों के लिए बंद होने जा रहा है। अगर आपका कोई पेंडिंग काम है, तो उसे आज ही निपटा लें। 23 मई यानी कल से 28 मई 2026 तक देश के सबसे बड़े बैंक SBI में काम नहीं होगा।
6 दिनों के लिए क्यों बंद रहेगा SBI बैंक?
भारतीय स्टेट बैंक के अगले 6 दिनों के लिए बंद होने की वजह बहुत सारी हैं। इनमें वीकेंड, कर्मचारियों की हड़ताल, बकरीद की छुट्टियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन किस वजह से एसबीआई बैंक बंद रहेगा।
क्यों हड़ताल कर रहे SBI के कर्मचारी?
भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी अपनी 16 मांग के लिए हड़ताल कर रहे रहे हैं। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। इन मांगों में कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति तय करना शामिल है। इस हड़ताल का असर देशभर में देखने को मिल सकता है।
हालांकि कर्मचारियों की हड़ताल और बैंक की छुट्टी के बाद भी सारी ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी। आप यूपीआई की मदद से किसी को भी पैसे भेज सकेंगे। इतना ही नहीं अगर कैश की जरूरत होगी , तो वो भी आप ATM से कभी भी निकाल सकते हैं।