SBI Card Fees Revised: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके लिए यह बेहद अहम खबर है। एसबीआई कार्ड ने अपने कई सर्विसेस चार्जेज और फी स्ट्रक्चर में बदलाव का ऐलान किया है। यह नए बदलाव 1 नवंबर 2025 से लागू हो जाएंगे। नए शुल्क शिक्षा भुगतान, वॉलेट लोड और कार्ड रिप्लेसमेंट जैसे कुछ लेनदेन पर लागू होंगे। कुल मिलाकर अगले महीने से कुछ ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है।
अगर आप स्कूल या कॉलेज की फीस किसी थर्ड पार्टी ऐप से भरते हैं या डिजिटल वॉलेट में पैसे डालते हैं, तो अब 1% का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। वहीं अगर सीधे स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट या उनके POS मशीन से पेमेंट करते हैं, तो कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी। इसका मतलब है कि अब आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप किस माध्यम से पेमेंट कर रहे हैं, वरना छोटे-छोटे चार्ज भी आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
वॉलेट में पैसे डालने पर भी लगेगा चार्ज
फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, अगर आप डिजिटल वॉलेट जैसे Paytm या PhonePe में 1,000 रुपये से अधिक रकम लोड करते हैं, तो SBI Card अब इस पर भी 1 फीसदी टैक्स वसूल करेगा। यह चार्ज कुछ चुने हुए मर्चेंट कोड्स पर लागू होगा। कहने का मतलब ये हुआ कि अब हर बार वॉलेट रिचार्ज करने से पहले यह समझना जरूरी होगा कि यह ट्रांजैक्शन चार्जेबल है या नहीं, ताकि अनजाने में अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके।
पुराने चार्ज पहले की तरह लागू रहेंगे
SBI Card ने पुराने सर्विस चार्ज को जारी रखा है, जो पहले से लागू थे। इनमें कैश पेमेंट, चेक पेमेंट, कार्ड रिप्लेसमेंट और लेट पेमेंट जैसी सर्विस शामिल हैं।
पेमेंट डिसऑनर फीस
पेमेंट अमाउंट का 2% (कम से कम 500 रुपये)
कैश एडवांस फीस
ट्रांजैक्शन का 2.5% (कम से कम 500 रुपये)
कार्ड रिप्लेसमेंट फीस
100 से 250 रुपये (Aurum कार्ड के लिए 1,500 रुपये)
अगर आप मिनिमम पेमेंट समय पर नहीं करते हैं, तो लेट फीस अलग-अलग अमाउंट स्लैब में लगेगी
अगर आप लगातार दो बिलिंग साइकल तक पेमेंट नहीं करते हैं, तो 100 रुपये का अतिरिक्त लेट चार्ज भी लगेगा। SBI Card का कहना है कि इन बदलावों का मकसद फीस और चार्ज को ज्यादा पारदर्शी बनाना है। इससे ग्राहकों को पता रहेगा कि किस ट्रांजैक्शन पर कितना चार्ज लगेगा।