SBI Cashback Card Alert: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं और Cashback SBI Card का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। SBI Card ने अपने पॉपुलर कैशबैक एसबीआई कार्ड (Cashback SBI Card) पर मिलने वाले फायदों में बदलाव का ऐलान किया है। ये बदले हुए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। इसमें कार्डधारकों को मिलने वाले अधिकतम फायदे कम हो जाएंगे। आइये जानते हैं कि यूजर्स पर इसका क्या असर पड़ेगा।
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मौजूदा समय में एक स्टेटमेंट साइकिल में ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर कुल कैशबैक की अधिकतम लिमिट ₹5,000 है। इस लिमिट के बाद उसी महीने के लिए कोई अतिरिक्त कैशबैक नहीं मिलता है।
लिमिट में चली कैंची
नए नियमों के तहत, एक स्टेटमेंट साइकिल में मिलने वाला अधिकतम कैशबैक अब ₹5,000 से घटाकर ₹4,000 कर दिया गया है। कहने का मतलब ये हुआ कि अब यूजर को पहले के मुकाबले 20 फीसदी कम कैशबैक मिलेगा। ₹4,000 की सीमा पूरी होने के बाद उस महीने कोई अतिरिक्त कैशबैक नहीं मिलेगा।
कैशबैक की दर वही रहेगी लेकिन लिमिट तय कर दी गई है। ऑनलाइन खर्च में 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा, जो अधिकतम 2000 रुपये तक हो सकता है। वहीं ऑफलाइन खर्च (POS) में 1 फीसदी कैशबैक मिलेगा, जो अधिकतम 2000 रुपये तक हो सकता है। कुल मिलाकर एक महीने में 4000 रुपये से ज्यादा कैशबैक नहीं मिलेगा।
रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन
Cashback SBI Credit Card के नए नियमों के तहत, अब रिवॉर्ड पॉइंट्स को सिर्फ 4000 के मल्टीपल में ही रिडीम कर सकेंगे। इसके साथ ही एक महीने में अधिकतम 60,000 पॉइंट्स तक रिडीम कर सकते हैं। यह नए नियम PhonePe SBI Card PURPLE और PhonePe SBI Card SELECT BLACK पर लागू होंगे।
पॉइंट्स रिडीम करने का आसान तरीका
कैशबैक आपके कार्ड अकाउंट में अपने आप क्रेडिट हो जाता है, लेकिन अन्य रिवॉर्ड्स के लिए आप ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं: