
SBI Credit Card Update: अगर आपके पास भी SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। इस खबर में एक तरफ गुड न्यूज मिल रही है तो दूसरी ओर ग्राहकों को झटका भी लग रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 सितंबर से कुछ कार्ड्स पर रिवॉर्ड प्वाइंट (Reward Points) को खत्म कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के लिए कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (Card Protection Plan - CPP) को पूरी तरह से नए स्वरूप में लॉन्च किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 सितंबर 2025 से चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर कुछ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स पर रिवॉर्ड प्वॉइंट्स नहीं मिलेंगे। वहीं 16 सितंबर 2025 से नया कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (CPP) शुरू किया जा रहा है। इसके तहत कार्डहोल्डर्स के पास 4 की बजाय 3 विकल्प होंगे। यह पहला मौका नहीं है जब SBI Cards ने अपने नियमों में बदलाव किया है। जुलाई और अगस्त 2025 में भी कई बदलाव किए गए थे। तब बैंक ने अपने कुछ प्रीमियम कार्ड्स जैसे कि SBI Elite और SBI Prime पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद कर दिया था।
SBI कार्ड ने 1 सितंबर 2025 से चुनिंदा SBI कार्ड्स पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, मर्चेंट्स और गवर्नमेंट से जुड़े ट्रांजेक्शन्स पर रिवॉर्ड प्वॉइंट्स नहीं मिलेंगे। ये नया नियम 1 सितंबर से Lifestyle Home Centre SBI Card, Lifestyle Home Centre SBI Card SELECT, Lifestyle Home Centre SBI Card PRIME कार्डहोल्डर पर लागू होगा। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर ग्राहक इन कार्ड्स से डिजिटल गेमिंग (जैसे ऑनलाइन गेम्स, इन-ऐप पर्चेज़, गेम टॉप-अप्स आदि) या किसी भी सरकारी सेवाओं से जुड़े ट्रांज़ैक्शन करेंगे, तो उन्हें पहले की तरह रिवॉर्ड प्वॉइंट्स का फायदा नहीं मिलेगा।
SBI कार्ड यूज़र्स के लिए सिर्फ रिवॉर्ड पॉइंट्स में ही नहीं, बल्कि कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (Card Protection Plan - CPP) में भी बदलाव किया जाएगा। 16 सितंबर 2025 से सभी CPP वाले कार्डधारकों को ऑटोमैटिकली अपडेटेड प्लान वेरिएंट में शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह बदलाव तब होगा, जब आपका कार्ड रिन्यू होगा। बैंक इसकी सूचना रिन्यूअल डेट से 24 घंटे पहले SMS या ई-मेल से देगा। अब 4 की जगह 3 प्लान मिलेंगे। नए CPP के तहत क्रेडिट कार्ड यूजर को तमाम तरह के बेनिफिट्स कैटेगरी के हिसाब से 999 रुपये से 1,999 रुपये तक खर्च करना होगा।
ये एक ऐसी सर्विस है जो आपके क्रेडिट कार्ड को चोरी या गुम होने से बचाती है। अगर आपका कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए, तो सीपीपी से कई फायदा मिलते हैं। आप एक कॉल करके कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, आपके जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की डिटेल्स भी आपको मिल सकती हैं। सीपीपी फ्रॉड से भी बचाता है, जैसे कि पिन-बेस्ड फ्रॉड, फिशिंग, टेली-फिशिंग या बिना ओटीपी वाले ट्रांजैक्शन, अगर कार्ड खोया या चोरी हुआ हो। ये सुरक्षा 3 लाख रुपये तक की हो सकती है, जो आपके प्लान पर निर्भर करती है। सीपीपी के तीन वेरिएंट हैं। इसमें क्लासिक, प्रीमियम और प्लेटिनम प्लान शामिल हैं।
क्लासिक प्लान – 999 रुपये (प्राइमरी मेंबर कवर)
प्रीमियम प्लान – 1,499 रुपये (प्राइमरी समेत 2 मेंबर, पति-पत्नी कवर)
प्लैटिनम प्लान – 1,999 रुपये (प्राइमरी समेत 4 मेंबर, जिसमें पति-पत्नी और पेरेंट्स कवर)
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.