SBI FD Interest Rates December 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सोमवार 15 दिसंबर 2025 से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। नई दरें आम ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों पर लागू होंगी। ये बदलाव तब आया है, जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल ही में रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करते हुए इसे 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया था।
क्या होंगी नई ब्याज दरें?
एसबीआई ने दो से तीन साल की अवधि वाली एफडी पर आम ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.45% से घटाकर 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% से घटाकर 6.90% कर दी है। वहीं,अमृत वृष्टि नाम की 444 दिनों की विशेष स्कीम पर ब्याज दर 6.60% से घटाकर 6.45% कर दी गई है।
किसको मिलेगा ज्यादा फायदा?
बैंक ने साफ किया है कि 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर अब साधारण ग्राहकों को अधिकतम 6.05%, और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक ब्याज मिलेगा। इन संशोधित दरों से जमाकर्ताओं को थोड़ी कम आमदनी मिलेगी, जबकि कर्जदारों को राहत की संभावना है। रेपो दर में गिरावट का असर आगे चलकर होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की दरों पर भी दिख सकता है। बैंक ने कहा है कि ये कदम आर्थिक संतुलन और बाजार दरों में बदलाव को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।