SBI FD Scheme: 3 लाख से बनेगा 4 लाख… SBI की स्कीम में मिल रहा है गारंटीड ब्याज

SBI FD Scheme: SBI की एक खास FD स्कीम इन दिनों चर्चा में है, जिसमें निवेशकों को लंबी अवधि में बढ़िया ब्याज मिल रहा है। रेपो रेट फिलहाल स्थिर है, जिससे मौजूदा दरों का फायदा उठाने का यह सही समय माना जा रहा है। जानें इस स्कीम की पूरी डिटेल और फायदे।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड10 Aug 2025, 02:30 PM IST
 SBI FD Scheme: SBI की इस FD स्कीम में 3 लाख जमा करने पर 1 लाख का मिलेगा ब्याज, जानें पूरी डिटेल
SBI FD Scheme: SBI की इस FD स्कीम में 3 लाख जमा करने पर 1 लाख का मिलेगा ब्याज, जानें पूरी डिटेल(Mint)

SBI FD Scheme: बचत का सबसे भरोसेमंद तरीका आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD ही माना जाता है। इसमें आपका पैसा सुरक्षित भी रहता है और आपको पहले से तय ब्याज भी मिलता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक खास स्कीम आपको अच्छा रिटर्न दे सकती है।

RBI का बड़ा फैसला और FD पर असर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट को जस का तस रखा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रेपो रेट में 0.25% की कटौती हो सकती है, जिससे FD की ब्याज दरों में और गिरावट आ जाती। लेकिन, इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से एफडी निवेशकों को राहत मिली है।

SBI में FD पर मौजूदा ब्याज दरें

SBI में 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की FD पर सबसे ज्यादा 6.45% ब्याज मिल रहा है, जबकि सीनियर सिटीजंस को 6.95%। वहीं, 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.05% और सीनियर सिटीजंस को 7.05% ब्याज मिलता है।

1.01 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक की FD पर ज्यादा फायदा

अगर आपकी FD की रकम 1.01 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये से कम है, तो ब्याज दर और बढ़ जाती है।

1 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.55% और सीनियर सिटीजंस को 7.05% ब्याज मिलता है।

2 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.85% और सीनियर सिटीजंस को 7.35% ब्याज मिलता है।

3 लाख रुपये निवेश पर कितना मिलेगा?

अगर आप SBI में 5 साल की FD में 3 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपकी यह रकम कुल 4,05,053 रुपये हो जाएगी। दरअसल, इसमें 1,05,053 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेंगे। वहीं, अगर आप सीनियर सिटिजन हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 4,25,478 रुपये मिलेंगे, जिसमें 1,25,478 रुपये ब्याज की कमाई होगी।

SBI की FD स्कीम उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो कम रिस्क में अच्छा रिटर्न चाहते हैं। रेपो रेट फिलहाल स्थिर है, इसलिए मौजूदा ब्याज दरों का फायदा उठाने का ये सही समय हो सकता है। अगर आपके पास फालतू पड़ा पैसा है, तो इसे FD में डालकर पक्का ब्याज कमाना एक समझदारी भरा कदम होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSBI FD Scheme: 3 लाख से बनेगा 4 लाख… SBI की स्कीम में मिल रहा है गारंटीड ब्याज
More
बिजनेस न्यूज़मनीSBI FD Scheme: 3 लाख से बनेगा 4 लाख… SBI की स्कीम में मिल रहा है गारंटीड ब्याज