Personal Loan Apply: अगर आप किसी आपातकालीन खर्च, शादी, यात्रा या शिक्षा जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा बैंक सबसे कम ब्याज दर पर यह सुविधा दे रहा है। जून 2025 में देश के बड़े सरकारी और निजी बैंकों ने पर्सनल लोन की ब्याज दरें अपडेट की हैं, जो कर्ज लेने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
- ICICI बैंक भी ग्राहकों को 10.85% से 16.5% के बीच पर्सनल लोन ऑफर करता है। इसमें 50 लाख रुपये तक की राशि और 72 महीने तक की अवधि मिल सकती है। वहीं Axis बैंक 40 लाख रुपये तक का लोन 11.25% की दर से देता है, जिसकी अवधि 12 से 84 महीने तक होती है।
- Kotak Mahindra बैंक 10.99% की दर से पर्सनल लोन देता है, जबकि IDFC First बैंक इस समय सबसे सस्ती ब्याज दर 9.99% पर 10 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन ऑफर कर रहा है—जो सस्ते लोन चाहने वालों के लिए खासा आकर्षक है।
- HSBC बैंक 10.15% से 16% की दर पर 1 लाख से 50 लाख रुपये तक का लोन देता है। वहीं Yes Bank 25,000 रुपये मासिक आय वाले ग्राहकों को भी लोन ऑफर कर रहा है, जिससे ज्यादा लोगों को यह सुविधा उपलब्ध हो रही है।
लोन लेने से पहले ब्याज दरों के अलावा, प्रोसेसिंग फीस, पूर्व भुगतान शुल्क, लोन अवधि और अपनी भुगतान क्षमता की अच्छी तरह तुलना जरूर करें।