SBI General Insurance Health Alpha: बना सकेंगे अपना हेल्थ प्लान, जिम-स्पोर्ट्स इंजरी भी होगी कवर

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद 'हेल्थ अल्फा' इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। इस योजना के तहत ग्राहक अपने मुताबकि हेल्थ प्लान बना सकते हैं।  

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड7 Oct 2025, 07:06 PM IST
SBI Health Alpha
SBI Health Alpha

SBI General Insurance Health Alpha: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट जरनल इंश्यरेंस कंपनियों में से एक SBI जनरल इंश्योरेंस ने ‘SBI General Insurance Health Alpha’ इंश्योरेंस प्लान पेश किया है। इस स्कीम को ग्राहकों को उनके हेल्थ कवरेज पर अधिक कंट्रोल देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोडक्ट पॉलिसीहोल्डर को 50 से ज्यादा कवरेज ऑप्शन में अपने हिसाब से चुनने की सुविधा देता है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने यह प्रोडक्ट बीते महीने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद लॉन्च किया है।

खुद तैयार कर सकेंगे अपना हेल्थ प्लान

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस हेल्थ अल्फा को आपका स्वास्थ्य, आपका कवर, आपके अनुरूप के सिद्धांत पर पेश किया गया है। यह प्रोडक्ट कस्टमर्स को उनकी लाइफस्टाइल और हेल्थकेयर से जुड़ी जरूरतों के हिसाब से हेल्थ प्लान तैयार करने की छूट देता है।

क्या है बीमा की न्यूनतम राशि?

इस योजना के तहत ग्राहक पांच लाख रुपये से लेकर असीमित राशि तक का बीमा करा सकता है। पॉलिसी होल्डर पांच साल तक के लॉन्ग टर्म पीरिएड के लिए इश्योरेंस का ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे उन्हें विशेष छूट मिलेगी और महंगाई का असर भी कम होगा।

यह भी पढ़ें | सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी, प्रॉफिट बुकिंग से सीमित रहा बाजार
यह भी पढ़ें | ₹10 से कम कीमत वाले इस Penny Stock में 5% की तेजी, 1 महीने में 25% का उछाल

ये लोग करा सकते हैं बीमा

इस योजना के जुड़ने के लिए कम से कम 18 साल की आयु होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं है। मतलब 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस प्लान को सब्सक्राइब कर सकता है। वहीं, बच्चों के लिए 91 दिन से 25 साल तक की एज लिमिट है।

क्लेम नहीं करने पर मिलेगा बोनस

बता दें कि यह एक ऐड-ऑन कवर है जो पॉलिसी के तहत कोई क्लेम न किए जाने पर सालाना 10 गुना तक बोनस देता है। पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन क्लेम अमाउंट दिया जाएगा। इसके अलावा, पॉलिसी के लाइफसाइकिल में एक बार अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों को कवर करने के लिए मूल बीमित राशि से अधिक सिंगल क्लेम किया जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSBI General Insurance Health Alpha: बना सकेंगे अपना हेल्थ प्लान, जिम-स्पोर्ट्स इंजरी भी होगी कवर
More
बिजनेस न्यूज़मनीSBI General Insurance Health Alpha: बना सकेंगे अपना हेल्थ प्लान, जिम-स्पोर्ट्स इंजरी भी होगी कवर