SBI Hikes IMPS Charges: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस के दिन से तगड़ा झटका लगने वाला है। बैक ने 15 अगस्त से IMPS ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फीस वसूलने का फैसला किया है। इससे ऑनलाइन ट्रांसफर करने वाले ग्राहकों की जेब पर असर पड़ेगा। अब 25,000 रुपये से अधिक के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर मामूली फीस देनी होगी, जबकि 25,000 रुपये तक का ट्रांसफर पहले की तरह फ्री रहेगा।
वहीं, कुछ सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को इन नए चार्ज का असर नहीं झेलना पड़ेगा। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर आपका सैलरी अकाउंट है, तो आप हर ऑनलाइन IMPS ट्रांजैक्शन पर पूरी छूट का फायदा उठा सकेंगे! लेकिन 25,000 रुपये से ऊपर के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर अब 15 अगस्त 2025 से नॉमिनल चार्ज लगेंगे। यह बदलाव 15 अगस्त से लागू हो जाएगा।
SBI में अब कितना लगेगा चार्ज
SBI ने ऑनलाइन चैनल के जरिए होने वाले 25,000 रुपये तक के IMPS ट्रांजैक्शन कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन 25,000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर अब नए चार्ज लागू होंगे।
25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक – 2 रुपये + GST
1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 6 रुपये + GST
2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक – 10 रुपये + GST
जानिए IMPS क्या है
IMPS यानी इमीडिएट पेमेंट सर्विस (Immediate Payment Service) एक रियल-टाइम पेमेंट सर्विस है, जो 24x7 उपलब्ध रहती है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करता है। इसके जरिए ग्राहक किसी भी समय तुरंत पैसे भेज भी सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। IMPS में हर ट्रांजैक्शन के लिए 5 लाख रुपये की लिमिट तय की गई है।
जानिए अन्य बैंकों में कितना लगता है IMPS चार्ज
केनरा बैंक
केनरा बैंक में 1,000 रुपये से कम के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं है। 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक के लेनदेन पर 3 रुपये + जीएसटी, 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के लेनदेन पर 5 रुपये + जीएसटी और 25,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक के लेनदेन पर 8 रुपये + जीएसटी शुल्क लगता है। 1,00,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक की राशि पर 15 रुपये + जीएसटी शुल्क लगता है, जबकि 2,00,000 रुपये से 5,00,000 रुपये तक के लेनदेन पर 20 रुपये + जीएसटी शुल्क लगता है।
PNB में IMPS चार्ज
पंजाब नेशनल बैंक 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं है। 1,001 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए, शाखा के माध्यम से लेनदेन करने पर 6 रुपये + जीएसटी और ऑनलाइन लेनदेन करने पर 5 रुपये + जीएसटी शुल्क लगेगा। ग्राहकों को 1,00,000 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए, बैंक के माध्यम से लेनदेन करने पर 12 रुपये + जीएसटी और ऑनलाइन लेनदेन करने पर 10 रुपये+जीएसटी देना होगा।