SBI की जननिवेश SIP से बच्चे बन जाएंगे लखपति, सिर्फ हर महीने 250 करें खर्च

SBI SIP: आजकल SIP में इन्वेस्टमेंट बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट SIP के ज़रिए किया जाता है। आमतौर पर, SIP में इन्वेस्टमेंट कम से कम 500 से शुरू होता है और इसकी कोई मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट लिमिट नहीं है। ऐसे ही बच्चों के नाम भी आप SIP कर सकते हैं। 

Jitendra Singh
अपडेटेड7 Nov 2025, 08:44 PM IST
SBI SIP: SBI की JanNivesh SIP में हर महीने 250 रुपये निवेश करना है।
SBI SIP: SBI की JanNivesh SIP में हर महीने 250 रुपये निवेश करना है।

SBI SIP: सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan - SIP) निवेश का एक पॉपुलर जरिया है। पिछले कुछ सालों में SIP में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है क्‍योंकि इसके जरिए आप छोटे-छोटे निवेश से बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं। आमतौर पर, SIP में इन्वेस्टमेंट कम से कम 500 से शुरू होता है और इसकी कोई मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट लिमिट नहीं है। ऐसे ही बच्चों के नाम भी आप SIP कर सकते हैं। इससे आपके बच्चे जल्द ही लखपति बन जाएंगे। SBI की ओर से जननिवेश SIP (JanNivesh SIP) योजना चल रही है। इसमें अपने बच्चों के नाम से निवेश कर सकते हैं और मोटा फंड तैयार कर सकते हैं।

SBI की JanNivesh SIP एक खास स्कीम है। इस स्कीम में बच्चों के नाम से सिर्फ 250 रुपये महीने से अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। SBI JanNivesh SIP में निवेश की गई, रकम SBI Balanced Advantage Fund में लगाई जाती है, जो कि एक हाइब्रिड फंड है। इसमें हर महीने निवेश करके आप 17 लाख रुपये तक का फंड जुटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से निवेशक हो गए मालामाल, मिला बंपर रिटर्न

SBI Balanced Advantage Fund में निवेश

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मिलकर जननिवेश एसआईपी स्कीम (Jan Nivesh SIP Scheme) की शुरुआत की है। इसे पहली बार निवेश करने वाले और ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले छोटे बचतकर्ताओं को म्यूचुअल फंड योजनाओं में भाग लेने के लिए सशक्त बनाने के मकसद से लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver ETF Return: पिछले साल कम रिस्क के साथ किसने दिया ज्यादा मुनाफा

इसमें आप रोजाना, साप्ताहिक और मासिक निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। एसबीआई की इस एसआईपी स्कीम में शुरुआत में निवेशक एसबीआई बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में इन्वेस्ट करने के लिए कर सकते हैं। इस फंड में पैसों को इक्विटी और डेट दोनों जगहों पर निवेश किया जाता है। यहां फंड मैनेजर बाजार की परिस्थिति के हिसाब से तय करते हैं कि किस समय कहां ज्यादा पैसा लगाना फायदेमंद होगा।

17 लाख रुपये का जुटा लेंगे फंड

अगर आप हर महीने 250 रुपये निवेश करते हैं तो 17 लाख रुपये तक आसानी से फंड जुटा सकते हैं। इसमें 12-16 फीसदी तक रिटर्न हासिल हो सकता है। 250 रुपये अगर आप 30 साल तक जमा करते हैं तो 15 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से 17.30 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। इसमें 90,000 रुपये जमा और 16,455 रुपये का रिटर्न मिला। अगर इस प्लान को 40 साल तक चलाते हैं तो 78 लाख रुपये तक का फंड जुटा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSBI की जननिवेश SIP से बच्चे बन जाएंगे लखपति, सिर्फ हर महीने 250 करें खर्च
More
बिजनेस न्यूज़मनीSBI की जननिवेश SIP से बच्चे बन जाएंगे लखपति, सिर्फ हर महीने 250 करें खर्च