NFO Alert: SBI MF ने लॉन्च किए 2 डेट इंडेक्स फंड, जानिए कैसे करें निवेश

NFO Alert: SBI म्यूचुअल फंड ने दो नए पैसिव डेट इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। ये फंड—SBI CRISIL‑IBX Financial Services 3–6 Months Debt Index Fund और SBI CRISIL‑IBX Financial Services 9–12 Months Debt Index Fund हैं। यह NFO 20 अप्रैल तक खुला रहेगा।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड15 Apr 2026, 07:34 PM IST
NFO Alert: इसमें 5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
NFO Alert: इसमें 5,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

SBI Mutual Fund NFO Alert: SBI म्यूचुअल फंड ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में दो 'कांस्टेंट मैच्योरिटी इंडेक्स फंड' लॉन्च करने का ऐलान किया है। इनका नाम SBI CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज़ 3-6 महीने डेट इंडेक्स फंड और SBI CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज़ 9-12 महीने डेट इंडेक्स फंड हैं। दोनों ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड हैं। इन्हें अपने-अपने CRISIL-IBX Financial Services डेट इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, इन दोनों स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 15 अप्रैल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 20 अप्रैल को बंद हो जाएगा। इन स्कीम्स का लक्ष्य अपने अंडरलाइंग इंडेक्स के रिटर्न के जितना संभव हो उतना समान रिटर्न देना है। हालांकि, ट्रैकिंग एरर के कारण इसमें कुछ मामूली फर्क रह सकता है।

शॉर्ट टर्म में खुले निवेश के द्वार

SBI फंड्स मैनेजमेंट के एमडी और सीईओ नंद किशोर ने कहा कि इन दोनों फंड्स का लॉन्च उनके सरल, पारदर्शी और कम लागत वाले निवेश विकल्प देने की कोशिश की गई है। किशोर ने आगे कहा कि ये योजनाएं निवेशकों को शॉर्ट-टर्म फाइनेंशियल सर्विसेज डेट में आसानी से निवेश करने का मौका मुहैया कराती हैं। ये फंड एक साफ और इंडेक्स-आधारित तरीके पर चलते हैं। इन्हें छोटी अवधि की निवेश जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें | 10 अप्रैल से खुल रहा Axis Mutual Fund का नया फंड ऑफर, ₹100 से कर सकेंगे निवेश

5000 रुपये से करें निवेश की शुरुआत

एनएफओ के दौरान न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रुपये है। इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। अतिरिक्त निवेश के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। निवेश दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक और सालाना SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए भी कर सकते हैं। इन दोनों डेट इंडेक्स फंड के फंड मैनेजर राजीव राधाकृष्णन (CFA), CIO – फिक्स्ड इनकम हैं, जो जून 2008 से फंड हाउस से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें | जेरोधा ने दिया निवेश का मौका, लॉन्च किया नया इंडेक्स फंड

SBI कहां करेगा निवेश?

SBI CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 3-6 महीने डेट इंडेक्स फंड अपने कुल एसेट का कम से कम 95 फीसदी और ज्यादा से ज्यादा 100 फीसदी हिस्सा CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 3-6 महीने डेट इंडेक्स में शामिल प्रतिभूतियों में निवेश करेगा। वहीं, SBI CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 महीने डेट इंडेक्स फंड अपने कुल एसेट का न्यूनतम 95 फीसदी और अधिकतम 100 फीसदी हिस्सा CRISIL-IBX फाइनेंशियल सर्विसेज 9-12 महीने डेट इंडेक्स में शामिल प्रतिभूतियों में निवेश करेगा।

यह भी पढ़ें | NC - JCM ने CPC को सौंपी रिपोर्ट, 69,000 रुपये न्यूनतम सैलरी का प्रस्ताव

दोनों फंडों में बाकी 5 फीसदी एसेट अन्य सुरक्षित साधनों में निवेश कर सकते हैं। इनमें डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे कमर्शियल पेपर, कमर्शियल बिल और सरकारी प्रतिभूतियां (G‑Secs, SDLs और ट्रेजरी बिल) शामिल हैं, जिनकी अवधि एक साल तक होती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीNFO Alert: SBI MF ने लॉन्च किए 2 डेट इंडेक्स फंड, जानिए कैसे करें निवेश
More