SBI Scholarship 2026: पढ़ाई का खर्च कम करने का मौका, छात्रों को मिलेंगे ₹15 हजार से ₹15 लाख; 19 सितंबर तक करें अप्लाई

SBI Scholarship 2026: SBI फाउंडेशन की प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 2026-27 के लिए आवेदन जारी हैं। इसमें कक्षा 9 से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, MBBS, IIT, IIM और विदेश में उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को अलग-अलग श्रेणियों में ₹15,000 से लेकर ₹15 लाख तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।

Jitendra Singh
अपडेटेड4 Sep 2026, 02:46 PM IST
SBI Scholarship 2026: आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और फ्री है।
SBI Scholarship 2026: आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और फ्री है।

SBI Scholarship 2026: बच्चे की पढ़ाई का खर्च बढ़ते ही परिवार के बजट पर सीधा असर पड़ता है। स्कूल की फीस से लेकर IIT, IIM, मेडिकल कॉलेज और विदेश की पढ़ाई तक खर्च काफी बड़ा हो सकता है। ऐसे छात्रों और परिवारों के लिए SBI फाउंडेशन की SBI प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 एक बड़ा मौका है। इसमें पात्र छात्रों को उनकी पढ़ाई के स्तर और कैटेगरी के हिसाब से ₹15,000 से लेकर ₹15 लाख सालाना तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।

SBI आशा स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 है। आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक आवेदन की शुरुआत 22 जुलाई 2026 से हुई थी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन और फ्री हैं। यानी जिन छात्रों की पात्रता बनती है, उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर देना चाहिए।

कक्षा 9 से शुरू होता है फायदा

यह स्कॉलरशिप सिर्फ कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों तक सीमित नहीं है। कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कैटेगरी में सालाना ₹15,000 तक की स्कॉलरशिप मिलती है। सामान्य छात्रों के लिए पिछली परीक्षा में कम से कम 75% अंक या 7.5 CGPA की शर्त है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक SC/ST छात्रों के लिए अंकों में 10% की छूट है। स्कूल कैटेगरी में परिवार की सालाना आय ₹3 लाख तक होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | कहीं आपका पीएफ पैसा भी तो नहीं अटका? ऐसे जांचें खाते में जमा रकम

कॉलेज छात्रों के लिए भी स्कॉलरशिप

अंडरग्रेजुएट यानी UG की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए ₹75,000 तक सालाना की स्कॉलरशिप का प्रावधान है। इसके लिए छात्र का संस्थान पात्र होना चाहिए। आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक संबंधित कैटेगरी में टॉप NIRF संस्थान या निर्धारित NAAC मान्यता वाले संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ मिल सकता है। इस कैटेगरी के लिए परिवार की सालाना आय सीमा ₹6 लाख तक है।

PG से मेडिकल तक अलग-अलग रकम

स्कॉलरशिप की रकम सभी छात्रों के लिए एक जैसी नहीं है। पढ़ाई के स्तर और कैटेगरी के हिसाब से सहायता राशि बदलती है। आधिकारिक SBI आशा स्कॉलरशिप पोर्टल पर 2026-27 के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अधिकतम सालाना सहायता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | बच्चे के लिए निवेश करते समय इन दो विकल्पों में न हों कन्फ्यूज, समझें पूरा गणित

MBBS छात्रों को ₹2 लाख तक

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी इस स्कॉलरशिप में अलग कैटेगरी है। MBBS छात्रों को ₹2 लाख सालाना तक की मदद मिल सकती है। इसके लिए छात्र का AIIMS या NIRF की टॉप 50 मेडिकल कॉलेज सूची में शामिल संस्थान में MBBS करना जरूरी है। साथ ही मौजूदा या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध NEET स्कोरकार्ड भी चाहिए।

IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए ₹2 लाख

देश के 23 IIT में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी स्कॉलरशिप का प्रावधान है। इस कैटेगरी में अधिकतम ₹2 लाख सालाना तक की मदद मिल सकती है। छात्र के पास मौजूदा या पिछले शैक्षणिक वर्ष का वैध JEE Advanced स्कोरकार्ड होना चाहिए। परिवार की सालाना आय ₹6 लाख तक और निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन की शर्त भी लागू है।

IIM में MBA करने वालों को ₹5 लाख

IIM में MBA या PGDM कर रहे छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की रकम और ज्यादा है। इस कैटेगरी में ₹5 लाख सालाना तक की मदद मिल सकती है। इसके लिए छात्र देश के 22 IIM में से किसी एक में पढ़ रहा होना चाहिए। साथ ही वैध CAT स्कोरकार्ड और निर्धारित शैक्षणिक व आय संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

यह भी पढ़ें | UPI में बड़ा बदलाव! अब पेमेंट की लिमिट आप खुद तय करेंगे

विदेश में पढ़ाई के लिए ₹15 लाख तक

इस स्कॉलरशिप की सबसे बड़ी रकम विदेश में उच्च शिक्षा लेने वाले पात्र छात्रों के लिए है। ऐसे छात्रों को ₹15 लाख सालाना तक की मदद मिल सकती है। इस कैटेगरी में भारतीय नागरिक ऐसे QS Top 200 विश्वविद्यालय में पोस्टग्रेजुएट या उससे ऊपर की पढ़ाई कर रहे हों या उनके पास वैध ऑफर लेटर हो। परिवार की सालाना आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए। इसके अलावा GRE, GMAT, MCAT, LNAT या LSAT में से लागू वैध स्कोरकार्ड की जरूरत होती है।

SBI स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई ?

आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। छात्र को आधिकारिक SBI आशा स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर पहले अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद अपनी कैटेगरी चुनकर आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक आवेदन सबमिट होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें | सरकारी स्कीम में पैसा डबल- ट्रिपल करने का मौका! 5 लाख से 15 लाख बनाएं

सिलेक्शन कैसे होगा?

सभी आवेदन मिलने के बाद छात्रों को सीधे स्कॉलरशिप नहीं मिलती। पहले आवेदन को शैक्षणिक प्रदर्शन और आर्थिक स्थिति जैसे मानकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के टेलीफोनिक इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम चयन किया जाता है। चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप की रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीSBI Scholarship 2026: पढ़ाई का खर्च कम करने का मौका, छात्रों को मिलेंगे ₹15 हजार से ₹15 लाख; 19 सितंबर तक करें अप्लाई
More