SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, ATM का इस्तेमाल करना होगा महंगा, देना होगा इतना चार्ज

देश के दिग्गज और सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने अपने ATM के चार्ज में बदलाव किया है और इसे अब बढ़ा दिया है। ऐसे में अब SBI के ATM यूजर्स को पहले के मुकाबले ATM के इस्तेमाल पर ज्यादा शुल्क देना होगा।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड13 Jan 2026, 07:46 AM IST
SBI ने इंटरचेंज फीस बढ़ने के कारण ATM ट्रांजेक्शन चार्ज में बदलाव किया है।
SBI ने इंटरचेंज फीस बढ़ने के कारण ATM ट्रांजेक्शन चार्ज में बदलाव किया है।

नए साल के पहले महीने में देश के दिग्गज और सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। बैंक का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है। बैंक ने एटीएम चार्ज बढ़ा है। इससे यूजर्स को पहले के मुकाबले अब ATM का इस्तेमाल करने पर ज्यादा शुल्क देना होगा। इंटरचेंज फीस बढ़ने की वजह से यह इजाफा हुआ है। इससे पहले 1 फरवरी, 2025 को बदलाव किया गया था। बैंक के इस फैसले से सेविंग्स अकाउंट और सैलरी अकाउंट होल्डर्स पर असर पड़ेगा जो दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करते हैं।

SBI ने बताया है कि ATM /एडीडब्ल्यूएम (Automated Deposit cum Withdrawal Machine) पर लगने वाली इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से बैंक को अपने सर्विस चार्ज के नियमों पर फिर से विचार करना पड़ा। इससे पहले एटीएम चार्ज में बदलाव 1 फरवरी 2025 को किया गया था। यह बदलाव 1 दिसंबर 2025 से लागू हो चुका है और खासतौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगा जो दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें | इन राज्यों में 14 से 16 जनवरी के बीच बंद रहेंगे बैंक, जानें कब कहां हैं छुट्टी

कितना लगेगा चार्ज?

SBI ने नॉन-SBI ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है। SBI सेविंग अकाउंट धारक अन्य बैंकों के ATM से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश विड्रॉल पर 23 रुपये+ GST लगेगा। यह चार्ज पहले 21 रुपये हुआ करता था। वहीं नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस चेक पर 11 रुपये + GST लगेगा। यह चार्ज पहले 10 रुपये हुआ करता था।

यह भी पढ़ें | लाडकी बहिन योजना में नहीं मिलेंगे पैसे, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

SBI सैलरी अकाउंट वालों के लिए क्या बदला?

सैलरी पैकेज सेविंग्स अकाउंट वालों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। अब नॉन-SBI एटीएम पर महीने में 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इसमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं। पहले यह सुविधा अनलिमिटेड थी। SBI के बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। इस कैटेगरी में कोई नया चार्ज नहीं लगाया गया है। मौजूदा सर्विस चार्ज पहले जैसे ही रहेंगे। अगर आप SBI का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके SBI के ही एटीएम से ट्रांजैक्शन करते हैं, तो कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा चार्ज पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSBI ने ग्राहकों को दिया झटका, ATM का इस्तेमाल करना होगा महंगा, देना होगा इतना चार्ज
More
बिजनेस न्यूज़मनीSBI ने ग्राहकों को दिया झटका, ATM का इस्तेमाल करना होगा महंगा, देना होगा इतना चार्ज