Home Loan Interest Rate: EMI बढ़ेगी या नहीं? SBI से HDFC तक जानिए होम लोन की ताजा ब्याज दरें

Home Loan Interest Rate: RBI द्वारा रेपो रेट न बढ़ाने के फैसले के बाद जून में होम लोन की दरें स्थिर हैं। अलग-अलग बैंकों के ब्याज दरों की तुलना करके आप बड़ी बचत कर सकते हैं। जानिए SBI, HDFC और ICICI समेत देश के बड़े बैंक किस रेट पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। 

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Jun 2026, 04:15 PM IST
SBI से ICICI तक जानिए किस बैंक में कितना है होम लोन ब्याज
SBI से ICICI तक जानिए किस बैंक में कितना है होम लोन ब्याज(istock)

Home Loan Interest Rate June 2026: अपना घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन आज के दौर में जब प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं, बिना होम लोन के घर खरीदना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि होम लोन किस बैंक से लिया जाए और किस बैंक में सबसे कम ब्याज दर मिल रही है।

इस बीच घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि फिलहाल होम लोन की EMI पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की संभावना नहीं है।

RBI ने नहीं बदला रेपो रेट

होम लोन लेने वालों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि रिजर्व बैंक ने इस बार रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है, यानी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई देश के बाकी बैंकों को लोन देता है। अगर यह बढ़ती है, तो बैंक भी अपना लोन महंगा कर देते हैं।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद बताया कि वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव और महंगाई के जोखिम को देखते हुए नीतिगत रुख को 'न्यूट्रल' (तटस्थ) रखा गया है। आपके लिए इसका सीधा मतलब यह है कि जून के महीने में आपकी होम लोन की ईएमआई में कोई बढ़ोतरी नहीं होने वाली है और आपको पुराने रेट पर ही लोन मिलता रहेगा।

किस बैंक में कितना है होम लोन ब्याज?

अगर आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। फिलहाल प्रमुख बैंकों की होम लोन दरें इस प्रकार हैं:

बैंक का नामहोम लोन ब्याज दर (सालाना)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)7.25% – 9.05%
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)7.20% – 9.25%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.10% – 9.15%
बैंक ऑफ इंडिया (BOI)7.10% – 10.25%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15% – 9.60%
केनरा बैंक7.25% – 10.00%
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)नौकरीपेशा: 7.10% से शुरू, गैर-नौकरीपेशा: 8.20% से शुरू
ICICI बैंक7.50% से शुरू
कोटक महिंद्रा बैंक7.60% से शुरू
HDFC बैंक7.75% से शुरू
एक्सिस बैंक (Axis Bank)8.00% – 11.90%

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 7.25% से लेकर 9.05% के सालाना ब्याज पर होम लोन दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा: यहां होम लोन की शुरुआत 7.20% से होती है और यह अधिकतम 9.25% तक जाती है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की ब्याज दर 7.10% से 9.15% तक है।

बैंक ऑफ इंडिया: बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की दरें 7.10% से 10.25% तक हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: यहां आपको 7.15% से 9.6% के बीच ब्याज मिल जाएगा।

केनरा बैंक: केनरा बैंक में होम लोन की दरें 7.25% से लेकर 10% सालाना तक हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक: नौकरीपेशा (Salaried) लोगों के लिए रेट 7.10% से शुरू है, जबकि गैर-नौकरीपेशा के लिए यह 8.20% से शुरू होता है।

ICICI बैंक: इस बड़े प्राइवेट बैंक में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.5% सालाना है।

कोटक महिंद्रा बैंक: कोटक बैंक में होम लोन की शुरुआत 7.60% के रेट से हो रही है।

HDFC बैंक: देश का दिग्गज प्राइवेट लेंडर 7.75% की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है।

एक्सिस बैंक (Axis Bank): एक्सिस बैंक में होम लोन की दरें 8% से शुरू होकर प्रोफाइल के हिसाब से 11.9% तक जाती हैं।

सिर्फ ब्याज दर नहीं, इन बातों पर भी दें ध्यान

होम लोन लेते समय केवल कम ब्याज दर देखना ही पर्याप्त नहीं होता। प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्ज, लोन अवधि और आपकी क्रेडिट प्रोफाइल भी अंतिम लागत को प्रभावित करती है।

कई बार अधिक ब्याज दर वाला लोन बेहतर शर्तों के कारण फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए किसी भी बैंक का चयन करने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHome Loan Interest Rate: EMI बढ़ेगी या नहीं? SBI से HDFC तक जानिए होम लोन की ताजा ब्याज दरें
More