Successful Investors Tips: जादू नहीं बस धैर्य... सफल निवेशकों की ये 5 टिप्स भर सकती हैं आपकी तिजोरी

Successful Investors 5 Tips: अगर आप भी एक सफल निवेशक बनना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी लाइफ में सक्सेसफुल इनवेस्टर बन सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो टिप्स

Anuj Shrivastava
अपडेटेड19 Nov 2025, 10:52 PM IST
सफल निवेशकों बनने का तरीका
सफल निवेशकों बनने का तरीका

How Successful Investors: अक्सर माना जाता है कि अमीर और सफल निवेशकों के पास कोई गुप्त मंत्र होता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। उनकी सफलता का राज किसी जादू में नहीं, बल्कि कुछ साधारण आदतों में छिपा है, जो धैर्य, ठोस योजना और अनुशासन है। वे जानते हैं कि दौलत बनाने का रास्ता तेजी से लिए गए फैसलों से नहीं, बल्कि धैर्य, ठोस योजना और लगातार अनुशासन से तय होता है।

यही वजह है कि वे बाजार की हलचल में भी घबराते नहीं, बल्कि लंबी अवधि की सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। आज हम आपको सफल निवेशक के कुछ ऐसे सक्सेस मंत्र के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी जिंदगी में अपनाकर एक सफल निवेशक बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें | होम लोन या कार लोन से महंगा होता है पर्सनल लोन, आखिर क्यों

डाइवर्सिफिकेशन

पैसा सिर्फ शेयरों में ही नहीं, बल्कि बॉन्ड, सोना, प्रॉपर्टी और कुछ खास विकल्पों में भी लगाना चाहिए। खासकर गोल्ड में, क्योंकि ये बाजार के उतार-चढ़ाव में स्थिरता देता है।

निवेश से पहले सलाह लेना

हर किसी को सब कुछ पता होना संभव नहीं होता है। इसलिए जिंदगी में एक सलाहाकार तो होना चाहिए। एक अच्छा सलाहकार सही निवेश चुनने में मदद करता है और जब बाजार को देखकर आपको उलझन पैदा होती है, तब वो आपको सही रास्ता दिखाता है।

अनुशासन बनाए रखें

शेयर बाजार रोजाना ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन घबराना नहीं चाहिए। SIP जैसे विकल्पों से नियमित निवेश करना अच्छा है। इससे आदत बनती है और भावनाओं पर काबू रहता है।

यह भी पढ़ें | बदल गए रेंट एग्रीमेंट के नियम, किराएदार और मकान मालिक रखें ध्यान

खतरे से बचाव करें

अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा बेहद ज़रूरी है। अगर बीमा नहीं होगा तो आपका निवेश वैसा ही होगा जैसे बिना नींव की इमारत, जो कभी भी ढह सकती है।

लंबे समय का नजरिया रखें

सफल निवेशक जानते हैं कि दौलत बनाने की असली ताक़त समय और धैर्य में छिपी होती है। वे जल्दबाज़ी नहीं करते, बल्कि सही मौके का इंतजार करते हैं। उन्हें पता होता है कि जोखिम को समझना और पैसा अलग-अलग जगह लगाना (जैसे शेयर, बॉन्ड, सोना आदि) ही उन्हें आगे ले जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSuccessful Investors Tips: जादू नहीं बस धैर्य... सफल निवेशकों की ये 5 टिप्स भर सकती हैं आपकी तिजोरी
More
बिजनेस न्यूज़मनीSuccessful Investors Tips: जादू नहीं बस धैर्य... सफल निवेशकों की ये 5 टिप्स भर सकती हैं आपकी तिजोरी