High Return Fixed Deposit: सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी! इस कंपनी ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं, अब मिलेगा 9.2% तक रिटर्न

Senior Citizen High Return: महंगाई के दौर में सीनियर सिटीजन्स के लिए मुथूट कैपिटल ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें बढ़ाकर 9.2% सालाना ब्याज ऑफर किया है। अन्य बैंकों की तुलना में ये रिटर्न काफी अधिक है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Apr 2026, 09:29 PM IST
सीनियर सिटीजन को होगा फायदा
सीनियर सिटीजन को होगा फायदा

Senior Citizen High Return: आजकल के दौर में जब महंगाई आसमान छू रही है,तो हम सभी चाहते हैं कि हमारे पैसे ऐसी जगह पर निवेश किए जाएं, जहां से अच्छा रिटर्न मिल सके। खासकर अगर बात घर के बुजुर्गों या सीनियर सिटीजन्स की हो,तो सुरक्षा और ज्यादा रिटर्न दोनों ही जरूरी हो जाते हैं। अगर आप भी अपने माता-पिता के लिए या खुद के लिए किसी बेहतरीन निवेश की तलाश में हैं,तो मुथूट कैपिटल की नया अपडेट आपके काफी काम का हो सकता है।

क्या है ये खास ऑफर?

मुथूट कैपिटल ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की दरों में इजाफा किया है। जहां बड़े-बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक सीनियर सिटीजन्स को 7 से 7.5% के बीच अटकाए हुए हैं, वहीं मुथूट कैपिटल सीधे 9.2% तक का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप 1 लाख निवेश करते हैं, तो आपको मिलने वाला मुनाफा बाकी बैंकों की तुलना में काफी ज्यादा होगा।

यह भी पढ़ें | इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई चमक, जानिए ताजा भाव

किसे कितना मिलेगा फायदा?

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 8.38% से शुरू होकर 9.2% तक जा रही हैं। ये दर इस बात पर निर्भर करती है कि आप पैसा कितने समय के लिए जमा कर रहे हैं। वहीं अगर आप सीनियर सिटीजन नहीं हैं, तब भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आम जनता के लिए भी दरें 7.88% से 8.75% के बीच हैं,जो किसी बैंक एफडी से कहीं बेहतर है।

यह भी पढ़ें | रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, क्या घर खरीदने का सही समय है?

इस योजना में आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। वहीं इस योजना का हिस्सा बनने के लिए आपको मुथूट कैपिटल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप अपने शहर की नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं। वहां पर अपनी जानकारी देकर आप इसका हिस्सा बन सकते हैं।

निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • यदि आपकी एफडी से मिलने वाला ब्याज एक साल में 50,000 (सीनियर सिटीजन्स के लिए) से अधिक है, तो कंपनी टीडीएस काटेगी। इससे बचने के लिए आप फॉर्म 15H जमा कर सकते हैं।
  • यदि आपको समय से पहले पैसे की जरूरत पड़ती है, तो आप पैसे निकाल तो सकते हैं, लेकिन कंपनी इसके लिए कुछ पेनल्टी वसूल सकती है। इसलिए निवेश से पहले 'लॉक-इन' पीरियड को ध्यान से समझ लें।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि अपना सारा पैसा एक ही जगह लगाने के बजाय, उसे अलग-अलग स्कीम और अलग-अलग संस्थानों में बांटकर निवेश करना चाहिए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीHigh Return Fixed Deposit: सीनियर सिटीजन की लगी लॉटरी! इस कंपनी ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं, अब मिलेगा 9.2% तक रिटर्न
More