Sovereign Gold Bond ने बनाया मालामाल! ₹4,740 के निवेश पर मिले ₹15,295, सीधा 223% का फायदा

SGB Premature Redemption: SGB 2021-22 Series V के निवेशकों के लिए 17 अगस्त को प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की कीमत 15,295 प्रति यूनिट तय की गई है। 4,740 में खरीदे गए बॉन्ड पर निवेशकों को मिला 223% तक का बंपर मुनाफा मिला है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Aug 2026, 09:40 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Sovereign Gold Bond ने बनाया मालामाल,  <span class='webrupee'>₹</span>4,740 के निवेश पर मिले  <span class='webrupee'>₹</span>15,295. (This is an AI-generated image.)
Sovereign Gold Bond ने बनाया मालामाल, ₹4,740 के निवेश पर मिले ₹15,295. (This is an AI-generated image.)

SGB Premature Redemption: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021-22 सीरीज V के निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन है। इस सीरीज में निवेश करने वाले पात्र निवेशकों के लिए RBI ने समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत 15,295 प्रति यूनिट तय की है। यानी, जिन निवेशकों ने ऑनलाइन माध्यम से इस SGB को 4,740 प्रति यूनिट की इश्यू कीमत पर खरीदा था, उन्हें करीब 223% का कैपिटल गेन मिल रहा है। प्रति यूनिट फायदा 10,555 बैठता है। वहीं, 4,790 की इश्यू कीमत पर निवेश करने वालों का लाभ करीब 219% है।

47,400 का निवेश बना 1.52 लाख

सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी ने बॉन्ड धारकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऑफलाइन माध्यम से 4,790 प्रति यूनिट की नियमित दर पर खरीदने वाले निवेशकों को भी 10,505 प्रति यूनिट का लाभ मिला है, जो करीब 219% का रिटर्न बैठता है। अगर किसी निवेशक ने ऑनलाइन माध्यम से 47,400 में 10 यूनिट खरीदी थीं, तो मौजूदा प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस पर उसकी कुल कीमत 1,52,950 हो चुकी है। ऐसे में निवेशक के कैपिटल में 1,05,550 का सीधा फायदा हुआ। इसके अलावा, पूरी होल्डिंग पीरिएड के दौरान मिलने वाला 2.5% का सालाना ब्याज इस मुनाफे से पूरी तरह अलग है।

कैसे तय होता है रिडेम्पशन का भाव?

RBI नियमों के तहत, SGB जारी होने की तारीख से 5 साल पूरे होने के बाद ब्याज की भुगतान की तारीख पर समय से पहले निकासी की अनुमति मिलती है। यह सीरीज 17 अगस्त 2021 को जारी हुई थी, इसलिए RBI के कैलेंडर के अनुसार 17 अगस्त 2026 को इसके रिडेम्पशन की तारीख तय की गई। रिडेम्पशन प्राइस तय करने के लिए RBI ने रिडेम्पशन तारीख से ठीक पहले के तीन कारोबारी दिनों (12, 13 और 14 अगस्त 2026) के 999 शुद्धता वाले सोने के क्लोजिंग भाव का औसत निकाला है। यह भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित होता है।

क्या आज भुना सकते हैं अपना बॉन्ड?

बता दें कि 17 अगस्त भले ही रिडेम्पशन की आधिकारिक तारीख हो, लेकिन निवेशक आज नया आवेदन नहीं कर सकते। इस सीरीज के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की विंडो 17 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक खुली थी। जिन निवेशकों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर दिए थे, केवल उन्हें ही इस तय भाव पर भुगतान मिलेगा।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीSovereign Gold Bond ने बनाया मालामाल! ₹4,740 के निवेश पर मिले ₹15,295, सीधा 223% का फायदा
More