Sheep Farming: भेड़ पालन के लिए सरकार दे रही 90% तक सब्सिडी, जानिए किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई

Sheep Farming: गांवों में खेती के साथ पशुपालन को अतिरिक्त कमाई के स्रोत के तौर पर देखा जाता है। इसी कड़ी में सरकार National Livestock Mission (NLM) के तहत भेड़ और बकरी पालन को उद्यम के रूप में बढ़ावा दे रही है। योजना में भेड़ पालन और बकरी पालन शामिल है।

Jitendra Singh
अपडेटेड21 Aug 2026, 12:43 PM IST
Sheep Farming: भेड़ पालन अब सिर्फ पशुपालन नहीं, कमाई का बिजनेस मॉडल है।
Sheep Farming: भेड़ पालन अब सिर्फ पशुपालन नहीं, कमाई का बिजनेस मॉडल है।

Sheep Farming: ग्रामीण इलाकों में किसान आमतौर पर खेती के साथ पशुपालन करते हैं। लेकिन अब भेड़ पालन को सिर्फ अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं, बल्कि व्यावसायिक पशुपालन व्यवसाय (Commercial Livestock Business) के रूप में भी देखा जा रहा है। भेड़ से मांस और ऊन जैसे उत्पाद मिलते हैं और सही नस्ल, बेहतर प्रबंधन और बाजार से जुड़ाव के जरिए इसे आय का जरिया बनाया जा सकता है।

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) का भी एक बड़ा फोकस पशुधन क्षेत्र में Entrepreneurship और नस्ल सुधार (Breed Improvement) को बढ़ावा देना है। इसके तहत भेड़ (Sheep) और बकरी पालन (Goat Farming) को छोटे पशुधन क्षेत्र के उद्यम के रूप में शामिल किया गया है।

सरकार की National Livestock Mission में क्या है?

National Livestock Mission यानी NLM केंद्र सरकार की योजना है, जिसे 2014-15 में शुरू किया गया था और 2021-22 में इसमें बदलाव किया गया है। इसका मकसद पशुधन क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता बढ़ाना, प्रति पशु उत्पादकता सुधारना और मांस, अंडा, ऊन, बकरी के दूध तथा चारे के उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना में भेड़ और बकरी पालन के लिए अलग से Entrepreneurship Development का प्रावधान है। इसके तहत व्यक्तिगत, FPO, SHG, FCO, JLG और Section 8 Company जैसी पात्र संस्थाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें | महिलाएं शुरू करें बिजनेस, सरकार की इस योजना से उठाएं फायदा

भेड़ पालन के लिए 90% सहायता किसे मिलेगी?

90% सहायता सामान्य रूप से हर भेड़ पालक के लिए नहीं है। केंद्र सरकार की जनवरी 2025 की NLM Guidelines में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (Pradhan Mantri Janjatiya Unnat Gram Abhiyan - PM-JUGA) के Animal Husbandry component के तहत पात्र अनुसूचित जनजाति (ST) लाभार्थियों, जिनके पास Forest Rights Act यानी FRA के तहत पट्टा है, के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें | कवच योजना से किसानों को बड़ी राहत, फिर से मिलेगा नया लोन

ऐसे पात्र लाभार्थियों को भेड़ और बकरी पालन से जुड़ी कुछ गतिविधियों में 90% तक केंद्रीय सहायता मिल सकती है। गाइडलाइंस के अनुसार लाभार्थी को परियोजना लागत में अपना 10% हिस्सा देना होता है।

ऐसे करें अप्लाई

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने क्षेत्र के पशुपालन विभाग या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। आपको वहां से योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आवेदन की प्रक्रिया राज्य के अनुसार अलग हो सकती है। ऐसे में अपने स्थानीय विभाग से जानकारी लेना उपयुक्त होगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीSheep Farming: भेड़ पालन के लिए सरकार दे रही 90% तक सब्सिडी, जानिए किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई
More