Sheikh Hasina Net Worth: कितनी अमीर हैं शेख हसीना? जानिए फांसी की सजा पाने वाली बांग्लादेश की पूर्व PM की नेटवर्थ

Sheikh Hasina Income: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मानवता विरुद्ध अपराधों के लिए फांसी की सजा सुनाई गई है। उनकी सरकार पिछले साल गिर गई थी, लेकिन उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Nov 2025, 05:49 PM IST
कितनी अमीर हैं शेख हसीना
कितनी अमीर हैं शेख हसीना

Sheikh Hasina Net Worth Update: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। आज ट्रिब्यूनलर ने शेख हसीना को पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शन में में मानवता विरुद्ध अपराधों के लिए फांसी की सजा सुना दी है। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था।

पिछले साल जब जुलाई में उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हुए थे और अगस्त में उनकी सरकार गिर गई थी, तब से वो भारत में ही रख रही हैं। हालांकि आज उनके ऊपर चल रहे केस में कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है। हालांकि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार पिछले साल सत्ता से बाहर हो गई थी, लेकिन उनके पास आज भी करोड़ों रुपये की संपत्ति मौजूद है। आइए जानते हैं कि शेख हसीना कितनी अमीर हैं।

यह भी पढ़ें | सजा-ए-मौत! बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना दोषी करार, ICT ने सुनाई फांसी की सजा

शेख हसीना कितनी अमीर हैं?

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थी। वेतन से लेकर कृषि और मछली पालन तक, उनकी आय के कई स्रोत रहे हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया था, जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट, सेविंग बॉन्ड और 6 एकड़ कृषि भूमि शामिल है। इसके अलावा उन्हें उपहार में मिली कार भी उनकी संपत्ति का हिस्सा है। कुल मिलाकर शेख हसीना की कुल संपत्ति 4.36 करोड़ रुपये है। उनका वार्षिक वेतन लगभग 9,92,922 रुपये था, जो प्रति माह लगभग 86,000 रुपये के बराबर है।

यह भी पढ़ें | बड़ौदा BNP के इस फंड ने 1500 करोड़ के AUM के साथ मनाई 5वीं एनिवर्सरी

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-बांग्लादेश (आईसीटी-बीडी) के मौत की सजा सुनाने पर खुद शेख हसीना का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सुनाए गए सारे फैसले एक धांधली वाले न्यायाधइकरण द्वारा दिए गए हैं। ये ट्रिब्यूनल एक ऐसी अंतरिम सरकार चला रही है जिसका कोई लोकतांत्रिक जनादेश नहीं है, और जिसके निर्णय स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रेरणा से संचालित हैं।उनका दावा है कि न्यायाधिकरण ने केवल अवामी लीग के सदस्यों पर मुकदमा चलाया है, जबकि कथित तौर पर राजनीतिक विरोधियों द्वारा की गई हिंसा को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि कि मैं आईसीटी द्वारा मानवाधिकारों के हनन के अन्य आरोपों को भी निराधार मानते हुए खारिज करता हूं। मुझे मानवाधिकारों और विकास के मामले में अपनी सरकार के रिकॉर्ड पर बहुत गर्व है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीSheikh Hasina Net Worth: कितनी अमीर हैं शेख हसीना? जानिए फांसी की सजा पाने वाली बांग्लादेश की पूर्व PM की नेटवर्थ
More