Shreya Ghoshal: मुंबई के अंधेरी और गोरेगांव के बाद वर्ली इलाके में भी सितारों का मेला लगने लगा है। वर्ली में कई मशहूर राजनीतिक दल के नेता, बिजनेसमैन, क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारों के आलीशान घर हैं। अब इस फेहरिस्त में अपनी आवाज से सबके दिलों पर राज करने वाली मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल का भी नाम जुड़ गया है। स्क्वायर यार्ड्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी मां शमीष्ठा घोषाल और पिता बिस्वजीत घोषाल के साथ मिलकर मुंबई के वर्ली में 29.70 करोड़ रुपये का एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है। यह सौदा, जो अप्रैल 2026 में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर रजिस्टर किया गया था।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और माधुरी दीक्षित जैसे कई स्टार्स का इस प्रीमियम लोकेशन में आशियाना हैं। 42 साल की श्रेया का यह नया घर 2,750.28 Sqft का है। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,430 वर्ग फुट है। इसके साथ तीन डेडिकेटेड पार्किंग भी है। खरीदारों ने इस सौदे के लिए ₹1.78 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाया है।
मुंबई का वर्ली इलाका इतना महंगा क्यों हैं?
पिछले कुछ साल में, मुंबई का वर्ली इलाका लग्जरी रियल एस्टेट के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है। साउथ मुंबई, लोअर परेल, प्रभादेवी और बांद्रा जैसे मशहूर इलाकों के साथ ही यह वर्ली में भी प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। यह इलाका लग्जरी प्रोजेक्ट्स के लिए हॉटस्पॉट बन गया है। इस इलाके से दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों, दोनों जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस माइक्रो मार्केट में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा है।
श्रेया घोषाल की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत में श्रेया घोषाल की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनकी सालाना आय लगभग ₹10 से ₹12 करोड़ बताई जाती है। बताया जाता है कि वह हर गाने के लिए करीब ₹25 लाख लेती हैं, उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा प्लेबैक सिंगिंग से आता है। इसके साथ ही वह देश और विदेशों में होने वाले प्रमोशनल टूर, कॉन्सर्ट और लाइव परफॉर्मेंस से भी अच्छी कमाई करती हैं। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' की जज श्रेया घोषाल अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं।
श्रेया घोषाल का करियर
श्रेया घोषाल एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। उनका जन्म बिस्वजीत घोषाल (एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) और शर्मिष्ठा घोषाल (साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट) के घर हुआ था। रियलिटी शो 'सारेगामापा' जीतने के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली। उन्होंने फिल्म 'देवदास' (2002) से बॉलीवुड में सिंगिंग में डेब्यू किया। उन्हें 'बैरी पिया', 'मेरे ढोलना', 'बरसो रे' और 'तेरी मेरी' जैसे गानों से पहचान मिली।