Silver ETF: ताश के पत्तों की तरह ढहा सिल्वर ईटीएफ, निवेशकों में हाहाकार!

Silver ETF Crash: पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद सिल्वर ETF में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ये अपने पीक से लगभग 20% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड22 Oct 2025, 08:16 PM IST
सिल्वर ईटीएफ
सिल्वर ईटीएफ

Silver ETF Crash: चांदी की कीमतों में जोरदार रैली के बाद अब इसकी चमक फीकी पड़ रही है। ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब निवेशक मुनाफा वसूली शुरू कर दिए हैं। लिहाजा, सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ETF में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिकॉर्ड हाई से सिल्वर ETF में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में मंगलवार को 7.1 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद निवेशकों में बिकवाली का डर बढ़ गया है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमोडिटी मार्केट में रिस्क से बचने के सेंटीमेंट ने चांदी की रैली को थामने अहम भूमिका निभाई है।

इस वजह से कीमतों में आई थी तेजी!

लंदन, शंघाई और मुंबई के चांदी बाजार में सप्लाई में कमी के दबाव ने कीमतों को रिकॉर्ड हाई लेवल तक पहुंचाया, जिसके बाद 1980 के हंट ब्रदर्स स्कैम जैसा महौल बन गया था। हाल ही में बेंचमार्क स्पॉट रेट्स न्यूयॉर्क फ्यूचर्स से ऊपर चले गए, जिसके बाद फिजिकल सिल्वर लंदन भेजी गई।

आज MCX पर चांदी के भाव में 3% की गिरावट

बुधवार को शाम के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 143819 रुपये प्रति किलो के लेवल पर इंट्राडे लो बनाई। इससे पहले, मंगलवार को 327 रुपये या 0.22% टूटकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। यह गिरावट ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बाद देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें | गोल्ड रिजर्व 880 टन के पार, आखिर क्यों इतनी तेजी से गोल्ड जमा कर रहा है भारत?

कीमतों में और आएगी गिरावट

जानकारों का कहना है कि कीमतें और नीचे जा सकती हैं। दूसरी तरफ, बुलियन मार्केट इंटरनेशनल प्राइस पर प्रीमियम खत्म हो गया है और ETF डिस्काउंट ट्रेड कर रहे हैं। आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ETF फंड ऑफ फंड ने 23 अक्टूबर से नई सब्सक्रिप्शन फिर शुरू करने का ऐलान किया है।

एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

सिल्वर ETF में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट ने निवेशकों में घबराहट पैदा कर दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दीवाली के बाद कंज्यूमर डिमांड बढ़ सकती है, जो कीमतों को सहारा दे सकती है। लेकिन ग्लोबल अनिश्चितताएं और मजबूत डॉलर शॉर्ट टर्म बनाए रख सकते हैं। निवेशकों को सलाह है कि वे छोटे निवेश से शुरुआत करें और मार्केट ट्रेंड्स पर नजर रखें। चांदी की लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत हैं, लेकिन अभी सतर्कता जरूरी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSilver ETF: ताश के पत्तों की तरह ढहा सिल्वर ईटीएफ, निवेशकों में हाहाकार!
More
बिजनेस न्यूज़मनीSilver ETF: ताश के पत्तों की तरह ढहा सिल्वर ईटीएफ, निवेशकों में हाहाकार!