
Silver ETFs Crash Today 5 Feb 2026: चांदी की कीमतों में पिछले दो दिनों में अच्छी रिकवरी देखी जा रही थी, लेकिन आज के कारोबार में एक बार फिर बिकवाली हावी हो गई। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 9% क्रैश हो गई है। चांदी की कीमतों में इस बड़ी गिरावट का असर सिल्वर ईटीएफ (Silver ETF) पर भी बड़ा है। गुरुवार को सिल्वर ईटीएफ 21% तक नीचे आ गए हैं।
सिल्वर ईटीएफ में सबसे अधिक गिरावट एक्सिस सिल्वर ईटीएफ ने दर्ज की है। यह आज 216.86 रुपये के भाव पर आ गया, जबकि बुधवार को 275 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, जो 21 प्रतिशत की कमजोरी को दिखाता है। वहीं, अन्य फंड्स में एचडीएफसी सिलवर ईटीएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ, एडलवाइस सिल्वर ईटीएफ, एसबीआई, सिल्वर और कोटल सिल्वर ईटीएफ में भी 12 से 17 फीसदी का जोरदार गिरावट आई है।
बता दें कि शुक्रवार को ओमान में होने वाली अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत ने सुरक्षित निवेश की मांग को कमजोर कर दिया है और सभी कीमती धातुओं में चौतरफा मुनाफावसूली देखी जा रही है। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और सिल्वर फ्यूचर्स पर MCX की तरफ से मार्जिन जरूरतों में बढ़ोतरी ने भी चांदी को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बता दें कि गुरुवार, 5 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इंड्राडे में चांदी ने 9% फीसदी की गिरावट दर्ज की और 2,44,654 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी। वहीं, सोने ने भी 3 फीसदी की कमजोरी आई है। यह MCX पर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले दोनों कीमती धातुओं में 3 फरवरी और 4 फरवरी को अच्छी रिकवरी देखी गई थी।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी में अभी कमजोरी का ही महौल रहेगा। यह अभी 2,35,000 से 2,85,000 के रेंज में कामकाज कर रही है। अगर यह इस लेवल को तोड़ती है तो कीमतें 2,20,000 तक जा सकती है। वेंचर सेक्रिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट एन.एस. रामास्वामी ने कहा है कि सोने और चांदी में पिछले कुछ समय में बहुत तेज उछाल आया था, लेकिन अब जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। इसमें अमेरिकी डॉलर के मजबूत होना भी बड़ा फैक्टर है।'
उन्होंने खास तौर पर चांदी के बारे में बताया कि चांदी को सबसे ज्यादा नुकसान इसलिए हुआ, क्योंकि एक्सचेंज ने मार्जिन (कॉलेटरल) की रकम बहुत बढ़ा दी। इससे ट्रेडर्स को मजबूरी में अपनी पोजीशन बंद करनी पड़ी और कीमतें तेजी से नीचे आईं।'
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.