चांदी के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से Silver ETF निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ट्रंप की ग्रीनलैंड जिद ने बना दिया मालामाल!

Silver ETF Price Hike: मंगलवार को चांदी की कीमतों में उछाल के साथ-साथ सिल्वर ईटीएफ के भाव में भी जोरदार बढ़ोतरी हुई है। यह 7 प्रतिशत तक चढ़े हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड20 Jan 2026, 01:18 PM IST
Silver ETF Price Hike
Silver ETF Price Hike

Silver Price Today: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ तेजी से भाग रहे हैं। आज यानी मंगलवार, 20 जनवरी को चांदी 3 लाख 19 हजार रुपये प्रति किलो के भाव तक पहुंच गई। कुछ दिन पहले तक किसी ने इस स्तर की कल्पना भी नहीं की थी। यह तेजी केवल बुलियन मार्केट तक सीमित नहीं है, बल्कि सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में भी देखी जा रही है। मौजूदा समय में छोटे-बड़े निवेशक के मन में बस एक ही सवाल है,क्या चांदी की यह रैली अभी और लंबी चलेगी या अब थोड़ा रुककर इंतजार करना ही समझदारी है?

100 डॉलर तक पहुंच सकती है कॉमेक्स चांदी

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा, चांदी की कीमत पिछले सेशन में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर 94.6 डॉलर के स्तर तक छू गई। दुनिया भर में बढ़ती तनाव और अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेजी आने से सफेद धातु में इतना उछाल देखने को मिला। इस साल चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाई है, खासकर 80 डॉलर के स्तर को तोड़ने के बाद यह तेजी और भी तेज हो गई। अगर कीमत 95 डॉलर के ऊपर बनी रही, तो कॉमेक्स पर यह जल्द ही 100 डॉलर के आंकड़े को छू सकती है।

यह भी पढ़ें | पैसा तैयार रखिए! आज से खुल गया Shadowfax का IPO, जानें पूरी डिटेल

ट्रंप की जिद ने दुनिया भर में मचाई हलचल

चांदी की कीमतों में इस तूफानी तेजी के पीछे की वजह गंभीर जियो-पॉलिटिकल टेंशन है। अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच खड़े हुए नए विवाद ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ग्रीनलैंड को खरीदने की धमकी अब युद्ध का रूप ले रही है। ट्रंप ने 8 यूरोपीय देशों से होने वाले इंपोर्ट पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह नया टैरिफ एक फरवरी से लागू हो जाएगा। ट्रंप ने आगे धमकी देते हुए कहा कि अगर ग्रीनलैंड एग्रीमेंट नहीं हुआ तो वे 1 जून से 25% टैरिफ कर देंगे। इस खबर ने पूरी दुनिया में तनाव बढ़ा दिया है और निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ भाग रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Suzlon Energy के शेयर 6 महीनों 30% गिरे, क्या दांव लगाने का सही समय है?

7% तक बढ़े Silver ETFs

बता दें कि लगातार चांदी की बढ़ती कीमतों की वजह से ईटीएफ निवेशकों को जमकर फायदा हो रहा है। ग्रो सिल्वर ईटीएफ (Groww Silver ETF) ने मंगलवार, 20 जनवरी को 7% ज्यादा की बढ़त हासिल की और 308.87 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गया। वहीं टाटा, मोतीलाल ओसवाल, आदित्य बिड़ला और एडलवाइस जैसे प्रमुख सिल्वर ईटीएफ (Silver ETF) में भी लगभग 5 प्रतिशत की जोरदार तेजी आई है। इसके अलावा, UTI, DSPऔर HDFC जैसे अन्य फंड्स भी 4 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किए हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीचांदी के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से Silver ETF निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ट्रंप की ग्रीनलैंड जिद ने बना दिया मालामाल!
More
बिजनेस न्यूज़मनीचांदी के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से Silver ETF निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ट्रंप की ग्रीनलैंड जिद ने बना दिया मालामाल!