Silver ETF: चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! Silver ETF में निवेश का सही वक्त या जोखिम, सही फंड कैसे चुनें

Silver ETF: चांदी में हालिया तेज उतार-चढ़ाव का असर Silver ETF पर भी दिखा है। कम खर्च और आसान ट्रेडिंग के बावजूद जोखिम बना रहता है। ऐसे हालात में कैसे करें सही Silver ETF का चुनाव।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Feb 2026, 02:07 PM IST
सही Silver ETF का चुनाव कैसे करें?
सही Silver ETF का चुनाव कैसे करें?

Silver ETF: पिछले कुछ हफ्तों में कीमती धातुओं का बाजार किसी झूले की तरह ऊपर-नीचे हुआ। कभी तेजी, कभी अचानक गिरावट, इस उतार-चढ़ाव का असर सीधे Silver ETFs पर भी पड़ा। निवेशकों के लिए यह समय चुनौती और अवसर दोनों लेकर आया है। सवाल यही है कि सही ETF कैसे चुना जाए ताकि कम खर्च में ज्यादा फायदा मिल सके।

Silver ETF क्या होता है

Silver ETF ऐसा एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड है जो फिजिकल चांदी की कीमत को ट्रैक करता है। इसमें निवेश करने पर स्टोरेज या इंश्योरेंस की झंझट नहीं रहती। यूनिट्स शेयरों की तरह ट्रेड होती हैं और कीमत आमतौर पर चांदी के भाव से छोटा-सा खर्च अनुपात घटाकर चलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कम लागत और आसान एक्सेस।

सही Silver ETF कैसे चुनें

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चुनाव की शुरुआत लिक्विडिटी और कम खर्च अनुपात से करें। इसके बाद देखें कि ETF अपने अंडरलाइंग को कितनी कुशलता से ट्रैक करता है यानी ट्रैकिंग एरर। केवल पिछले रिटर्न पर भरोसा न करें; ETF को अपने वित्तीय लक्ष्य और रिस्क प्रोफाइल से मिलाएं। साथ ही AUM, फंड मैनेजर का अनुभव, बेंचमार्क और फंड हाउस की साख भी जांचें। iNAV से बहुत ज्यादा प्रीमियम पर ETF खरीदने से बचना बेहतर है, क्योंकि इससे आगे चलकर रिटर्न दब सकता है।

चांदी में सोने से ज्यादा उतार-चढ़ाव क्यों?

इतिहास बताता है कि चांदी, सोने से ज्यादा अस्थिर रहती है। वजह है इसका छोटा एसेट बेस और सट्टेबाजों की ज्यादा भागीदारी। तेजी के दौर में उछाल तेज होता है, तो मुनाफावसूली आते ही गिरावट भी गहरी हो सकती है, इसलिए Silver ETF में जोखिम को समझना जरूरी है।

हाल का मार्केट मूवमेंट

4 फरवरी 2026 को कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर चांदी इंट्रा-डे में करीब 6% उछलकर 2,84,094 प्रति किलो तक पहुंची, जबकि सोना लगभग 3% बढ़कर 1,58,420 प्रति 10 ग्राम दिखा। ETF सेगमेंट में तेजी और तेज रही- Silver ETF में इंट्रा-डे करीब 9% तक उछाल दर्ज हुई। SBI Mutual Fund, Zerodha Fund House, Nippon India Mutual Fund और Kotak Mutual Fund के Silver ETF में 8% से ज्यादा की बढ़त दिखी।

ग्लोबल फैक्टर्स का असर

भारत–अमेरिका ट्रेड से जुड़ी घोषणा ने सेंटिमेंट को सहारा दिया, मगर निवेशकों की नजर अब भी जियोपॉलिटिकल तनाव, करेंसी मूवमेंट और US Fed की नीतियां निवेशकों के फैसले को प्रभावित कर रही हैं। स्टेबल मनी के को-फाउंडर और CEO सौरभ जैन के मुताबिक, फ्यूचर्स मार्केट के संकेत निकट अवधि में मजबूती की बात करते हैं, लेकिन यही संकेत जोखिम भी बढ़ाते हैं, क्योंकि चांदी में पोजीशन कटते ही गिरावट तेज हो सकती है।

Silver ETF में निवेश आसान है, लेकिन सही चुनाव करना उतना ही मुश्किल। अगर आप अपने वित्तीय लक्ष्यों और रिस्क प्रोफाइल को ध्यान में रखकर ETF चुनते हैं, तो लंबे समय में यह कम खर्च और ज्यादा फायदा देने वाला साबित हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSilver ETF: चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! Silver ETF में निवेश का सही वक्त या जोखिम, सही फंड कैसे चुनें
More
बिजनेस न्यूज़मनीSilver ETF: चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! Silver ETF में निवेश का सही वक्त या जोखिम, सही फंड कैसे चुनें