Silver Loan Eligibility: इमरजेंसी में अगर पैसों की जरूरत होती है, तब सोने को गिरवी रखने पर बैंक से पैसे मिल जाते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि सोने की तरह क्या चांदी को भी गिरवी रखकर बैंक लोन पास कर सकता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं क्या है आरबीआई की गाइडलाइंस
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए नियमों के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से सभी बैंक और रेगुलेटेड लेंडर्स गोल्ड की तरह चांदी भी गिरवी रखकर लोन के पैसे निकाल सकते हैं। इससे लोगों को लोन लेने के लिए एक और आसान विकल्प मिलेगा।
हालांकि आरबीआई ने साफ कहा कि बैंकों को सोने और चांदी के आभूषणों, गहनों या सिक्कों के बदले लोन देने की अनुमति है, लेकिन प्राइमरी गोल्ड या सिल्वर जैसे बुलियन के बदले लोन की अनुमति नहीं है। इसके अलावा पहले से गिरवी रखे गए सोने चांदी को दोबारा से गिरवी नहीं रखा जा सकता है।
बता दें कि अभी तक कई बैंक चांदी को कोलैटरल के रूप में नहीं मानते हैं, जिसकी वजह से सिल्वर के बदले लोन नहीं देते हैं। हालांकि कुछ सहकारी बैंक, NFBC चांदी पर लोन दे देते हैं।
क्या चांदी के बार पर भी मिल सकता है लोन?
आरबीआई बैंक के नियमानुसार केवल गहनों और सिक्कों पर ही किसी व्यक्ति को लोन दिया जा सकता है। अगर कोई बार, ईटीएफ, म्यूचुअल फंड आदि पर लोन लेना चाहता है, तो उस पर लोन नहीं मिलता है।
आज चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी का भाव सबसे ज़्यादा ₹1,65,000 प्रति किलो है, जबकि मुंबई, दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में यह ₹1,54,900 प्रति किलो है।