चांदी का भाव 27 फरवरी 2026: चांदी की कीमतों में तेज उछाल, MCX पर एक झटके में 10,000 हुई महंगी, कहां तक जाएगा भाव?

Silver Price Today 27 Feb 2026: आज चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। MCX पर शुरुआती कारोबार में लगभग 10,000 रुपये महंगी हुई है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड27 Feb 2026, 09:19 AM IST
चांदी की कीमतों में उछाल
चांदी की कीमतों में उछाल

Silver Price Today 27 Feb 2026: अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु बातचीत बिना किसी एग्रीमेंट के खत्म होने से सुरक्षित निवेश की डिमांड बढ़ी है। आज घरेलू कमोडिटी बाजार में चांदी 9,500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की। गुरुवार को जेनेवा में ओमान की मध्यस्थता में दोनों देशों की बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। हालांकि, मध्यस्थ देश ओमान ने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत में आगे बढ़ रहे हैं।

ओमान के विदेश मंत्री सय्यिद बद्र अल्बुसैदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दोनों देश (अमेरिका और ईरान) अपनी-अपनी राजधानियों में विचार-विमर्श के बाद जल्द ही बातचीत फिर शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते वियना में तकनीकी स्तर पर चर्चाएं होंगी। बता दें कि उनका यह बयान जेनेवा में हुई ताजा बातचीत के बाद आया है।

MCX पर सोने-चांदी का आज का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी आज सुबह खुलते ही 9,547 रुपये या लगभग 3% चढ़कर 2,77,500 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। इससे पहले, गुरुवार को कीमतों में दबाव देखने को मिला था। यह 10,400 रुपये या करीब 3% की गिरावट के साथ बंद हुए थी।

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 525 या 0.30 प्रतिशत मजबूत होकर 160234 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, गुरुवार को यह लगभग 1 फीसदी की गिरावट के साथ 159709 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें | लाइफ साइकिल फंड्स क्या है? राधिका गुप्ता ने किया एक्सप्लेन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का आज का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को यहां भी सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्पॉट चांदी 0.6 फीसदी चढ़कर 88.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले, बुधवार को इसने तीन हफ्ते का हाई लेवल छुआ था। वहीं, स्पॉट गोल्ड लगभग स्थिर रहा और 5,187.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। इस हफ्ते सोने की कीमतें मंगलवार को तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी चढ़कर 5,204.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान और तालिबान में छिड़ी जंग! ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' से दहला काबुल, 130 ढेर

सोना-चांदी की कीमतों में क्यों आ रही है तेजी?

Augmont की रिसर्च हेड रेनिशा नैनानी ने कहा, सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। यह चार हफ्ते के हाई लेवल पर टिके हुए हैं। इसकी मुख्य वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी ट्रैरिफ पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता है। इससे सेफ हैवेन यानी सुरक्षित निवेश की डिमांड मजबूत हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि जियो-पॉलिटिकल जोखिम अभी भी मार्केट के लिए एक बड़ा फैक्टर बना हुआ है। मीडिल ईस्ट में सैन्य तैनाती बढ़ने और ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म होने से निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाएं हैं, जो तेल और हथियारों के एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों को निशाना बना रहे हैं। इससे कीमती धातुओं में रिस्क प्रीमियम और मजबूत हो गया है।

यह भी पढ़ें | Rinku Singh Father Cause Of Death: नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता, जानें कारण

कहां तक जाएगा सोना और चांदी का भाव?

रेनिशा नैनानी ने चांदी पर अपना सुझाव देते हुए कहा कि यह 90 डॉलर या लगभग 2,66,000 रुपये का टार्गेट हिट कर चुकी है। अब कीमतें धीरे-धीरे अगले रजिस्टेंस लेवल 92 डॉलर या करीब 2,72,000 रुपये और 93 डॉलर या लगभग 2,75,000 रुपये की ओर बढ़ रही हैं।

वहीं सोना ने 5,200 डॉलर या लगभग 1,61,000 रुपये का टार्गेट हासिल कर लिया है। यह टेक्निकल ब्रेकआउट नई तेजी की शुरुआत दिखा रहा है। अब कीमतें रजिस्टेंस जोन 5,300 डॉलर या करीब 1,64,000 रुपये और 5,400 डॉलर या लगभग 1,67,000 रुपये की तरफ जा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीचांदी का भाव 27 फरवरी 2026: चांदी की कीमतों में तेज उछाल, MCX पर एक झटके में 10,000 हुई महंगी, कहां तक जाएगा भाव?
More